सब्सक्राइब करें

IPL 2020: धवन के ऐतिहासिक शतक पर इन पांच 'पंजाबियों' ने फेरा पानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 20 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
KXIP vs DC IPL 2020: Five heroes of Kings XI Punjab to win over Delhi Capitals
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : @IPL

किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को आईपीएल 2020 के 38वें मुकाबले में शिखर धवन के ऐतिहासिक शतक पर पानी फेर दिया। जी हां, दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को पांच विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में दिल्ली ने धवन के लगातार दूसरे शतक की मदद से पंजाब के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा, जिसे पंजाब ने छह गेंदें शेष रहते ही पा लिया। यह पंजाब की लगातार तीसरी जीत थी। ऐसे में आइए जानते हैं पंजाब की इस जीत में कौन से वो पांच खिलाड़ी रहे मैच के हीरो?

Trending Videos
KXIP vs DC IPL 2020: Five heroes of Kings XI Punjab to win over Delhi Capitals
निकोलस पूरन - फोटो : @lionsdenkxip

निकोलस पूरन
पंजाब की तरफ से निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पूरन ने 28 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पूरन और मैक्सवेल के बीच चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
KXIP vs DC IPL 2020: Five heroes of Kings XI Punjab to win over Delhi Capitals
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लेन मैक्सवेल 
ग्लेन मैक्सवेल ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छी भूमिका निभाई। बल्लेबाजी में मैक्सवेल ने 24 गेंदों में तीन चौके की मदद से 32 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर्स में 31 रन देकर एक विकेट झटके। मैक्सवेल ने ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। 

KXIP vs DC IPL 2020: Five heroes of Kings XI Punjab to win over Delhi Capitals
मोहम्मद शमी - फोटो : @lionsdenkxip

मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर्स में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए। शमी ने मार्कस स्टोइनिस (9) और शिमरोन हेटमायर (14) को चलता किया। 
 

विज्ञापन
KXIP vs DC IPL 2020: Five heroes of Kings XI Punjab to win over Delhi Capitals
क्रिस गेल - फोटो : ipl

क्रिस गेल
पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने 13 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके की मदद से ताबड़तोड़ 29 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 223.07 का था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed