{"_id":"5e10ad198ebc3e87b96e2b74","slug":"lasith-malinga-says-would-never-mind-retiring-if-sri-lanka-qualify-for-t20-world-cup-2020-knockouts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संन्यास से पहले श्रीलंकाई टीम को इस मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं मलिंगा, कहा- फिलहाल खेलता रहूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास से पहले श्रीलंकाई टीम को इस मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं मलिंगा, कहा- फिलहाल खेलता रहूंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट से संन्यास के बारे में खुलकर बात की है। मलिंगा का कहना है कि अगर उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर लेती है तो उन्हें संन्यास लेने का फैसला करने में कोई परेशानी नहीं होगी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट चटकाने वाले एकमात्र गेंदबाज मलिंगा ने मार्च में कहा था कि वह अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं, लेकिन फिर बाद में उन्होंने दो और साल खेलने की इच्छा जाहिर की थी।
2 of 4
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बेमिसाल यॉर्कर के लिए मशहूर इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह 2014 टी-20 चैंपियन टीम की अगुवाई कम से कम आगामी चरण के नॉकआउट चरण तक करना चाहते हैं। मलिंगा ने भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि मैं पहले ही टेस्ट और वन-डे से संन्यास ले चुका हूं। अब जो भी श्रीलंका क्रिकेट के लिए जरूरी होगा। अगर वे कहते हैं कि अब मेरे लिए काफी हो गया है तो मुझे टी-20 से भी संन्यास लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।
3 of 4
लसिथ मलिंगा
- फोटो : social media
उन्होंने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य टी-20 विश्व कप में क्वालीफाइंग राउंड खेलना है। अगर श्रीलंका नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लेता है तो मुझे इसके बाद कभी भी संन्यास लेने में कोई गुरेज नहीं है। मलिंगा ने श्रृंखला के बारे में बात करते हुए कहा कि वे भारतीय तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के साथी जसप्रीत बुमराह को निशाना बनाना चाहेंगे क्योंकि वह चोट से वापसी कर रहे हैं और वापसी करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लसिथ मलिंगा
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा कि उसकी गेंदबाजी में काफी कौशल और सटीकता है। लेकिन चोट के बाद वापसी करना इतना आसान नहीं है और विशेषकर उसके लिए जिसने पिछले चार महीने में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली हो। ऐसे में गेंदबाज पहले कुछ मैचों में लय हासिल करने में जूझते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।