इंडियन टी-20 लीग में अब प्लेऑफ मैचों का दौर शुरू हो जाएगा। शनिवार को बैंगलोर ने भी अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला खेला। हर बार की तरह इस बार भी विराट सेना के लिए यह सीजन सही नहीं रहा और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।
विश्व कप में 6 गेंदों पर लगाए थे 6 छक्के, अब IPL में बनना चाहता है विराट सेना का कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम की शुरुआत भी काफी खराब रही और विराट की बैंगलोर ने शुरुआत के अपने सभी 6 मैचों में हारकर शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
हालांकि ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में विराट सेना ने घरेलू मैदान में जीत के साथ विदाई ली। उन्होंने हैदराबाद की टीम को हराया। बैंगलोर ने इस सीजन में 14 मैच खेले जिसमें 5 मैच में जीत दर्ज की वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। बैंगलोर 11 अंकों के साथ अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही।
बावजूद इसके दिग्गज खिलाड़ी ने बैंगलोर का कोच बनने की इच्छा जताई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने खुद को बैंगलोर का कोच बनने के लिए उपलब्ध बताया है।
बैंगलोर ने सीजन के आखिरी मैच में हैदराबाद को चार विकेट से हराया था। इसी जीत के बाद बैंगलोर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा है कि हम आपके (फैंस) बिना कुछ भी नहीं हैं। इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हर्शल गिब्स ने टीम का कोच बनने की इच्छा व्यक्त की। हालांकि, बाद में हर्शल गिब्स ने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
Chinnaswamy & Bengaluru:
THANK YOU.
You Challengers give us goosebumps.
Neev illa andhre, naavu yenu alla.
Without you guys, we're nothing.
😘😘#playBold #VIVOIPL2019
गिब्स का डिलीट किया हुआ ट्वीट

बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कोच और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गैरी कर्स्टन मौजूदा समय में बैंगलोर के प्रमुख कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं।