फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सिक्सर किंग' युवराज सिंह से आगे निकला किसान का बेटा, 7 गेंदों पर ठोक दिए 7 छक्के

Tue, 26 Mar 2019 03:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
makarand patil hits consecutive 7 sixes in 7 balls
makrand patil

टी-20 विश्व कप 2007 का वो लम्हा फैंस भला कैसे भूल सकते हैं जब टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए थे। 12 साल पुरानी इस याद को मुंबई के एक लोकल ब्वॉय ने फिर ताजा कर दिया है।


 

makarand patil hits consecutive 7 sixes in 7 balls
makrand patil

23 साल विक्रेता मकरंद पाटिल ने एक लोकल टूर्नामेंट में सात गेंदों में सात छक्के (एक ओवर में छह छक्के) लगाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। पाटिल ने 26 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। खास बात यह है कि यह मकरंद इस मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

makarand patil hits consecutive 7 sixes in 7 balls
cricket shimla

किसान के बेटे मकरंद पाटिल ने जैसे ही यह तेज तर्रार पारी खेली, उनके फोन पर फोन-कॉल्स से बाढ़ आ गई। पाटिल ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, 'जब तक मैंने चौथा छक्का लगाया तो मुझे नहीं लग रहा था की मैं एक ओवर में छह छक्के लगा पाउंगा। जैसे ही मैंने छठा छक्का लगाया। मेरी टीम के खिलाड़ी जोर-जोर से चिल्लाने लगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
makarand patil hits consecutive 7 sixes in 7 balls
YUVRAJ SINGH 6

मकरंद ने आगे कहा, 'उस समय मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं क्रीज पर नहीं बल्कि चांद पर खड़ा हूं। मैंने सातवीं गेंद पर भी छक्का ही लगाया। वो वक्त मेरे लिए काफी खास था।' बता दें कि मकरंद छह छक्के लगाने के बाद युवराज सिंह और रवि शास्त्री की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रवि शास्त्री ने भही घरेलू क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
makarand patil hits consecutive 7 sixes in 7 balls
-

मकरंद पाटिल का जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत खेती है। वह अभी भी खेत में अपने पिता की मदद करता है। पाटिल को उम्मीद है कि एक दिन आएगा जब चीजें बेहतर के लिए बदल जाएंगी। कंपनी ने उन्हें अपने रिकॉर्ड का जश्न मनाने के लिए एक दिन का अवकाश दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed