{"_id":"5c0fdee6bdec2241c54d19a3","slug":"malinga-and-mccullum-set-rupees-2-crore-as-base-price-in-ipl-2019-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL नीलामी में भारत के स्टार खिलाड़ियों को झटका, मलिंगा समेत इन विदेशियों की खुल सकती है किस्मत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL नीलामी में भारत के स्टार खिलाड़ियों को झटका, मलिंगा समेत इन विदेशियों की खुल सकती है किस्मत
Wed, 12 Dec 2018 06:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ipl 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली आईपीएल खिलाड़ी नीलामी के लिए किसी भी भारतीय क्रिकेटर को दो करोड़ रुपए के सर्वाधिक आधार मूल्य की सूची में जगह नहीं मिली है। इस नीलामी में कुल 346 क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।
2 of 5
ipl
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार आईपीएल नीलामी के लिए शुरुआत में 1003 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन आठ फ्रेंचाइजियों के अपनी पसंद के खिलाड़ियों की सूची सौंपने के बाद इसमें कटौती की गई।
3 of 5
sachin tendulkar and lasith malinga
ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, सैम कुरेन और डार्सी शॉर्ट को दो करोड़ के शीर्ष आधार मूल्य वाली सूची में जगह मिली है। पिछले साल भारतीय खिलाड़ियों के बीच सर्वाधिक 11 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली पाने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं जिनका आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह
किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर युवराज सिंह और अक्षर पटेल के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के रिद्धिमान साहा का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये है। युवराज को पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा था लेकिन नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाजी मोहम्मद शमी का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये है जबकि इशांत शर्मा और नमन ओझा के लिए बोली की शुरुआत 75 लाख रुपये से होगी। चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी, हनुमा विहारी, गुरकीरत सिंह और मोहित शर्मा का आधार मूल्य 50 लाख रुपये है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।