फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेंदबाज हुआ नाकाम, बॉल विकेट पर भी लगी मगर अंपायर ने बताया नॉटआउट!

Sat, 10 Dec 2016 11:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 10 Dec 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
Matthew Wade survives after ball hits stumps but bails don't dislodge
मैथ्यू वेड - फोटो : Youtube
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में एक कमाल का कारनामा देखने को मिला। बल्लेबाज बॉल खेलने में नाकाम हुआ और फिर बॉल जाकर विकेट पर भी लगी। मगर अंपायर ने दिया नॉटआउट का इशारा।

गेंदबाज हुआ नाकाम, बॉल विकेट पर भी लगी मगर अंपायर ने बताया नॉटआउट!

Matthew Wade survives after ball hits stumps but bails don't dislodge
मैथ्यू वेड - फोटो : Cricket Australia
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड 44वें ओवर में कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद को खेलने में विफल रहे और बॉल अंदरुनी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। मगर अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया। क्रिकेट में किस्मत के कमाल का यह गजब उदाहरण है।

गेंदबाज हुआ नाकाम, बॉल विकेट पर भी लगी मगर अंपायर ने बताया नॉटआउट!

Matthew Wade survives after ball hits stumps but bails don't dislodge
क्रिकेट - फोटो : Cricket Australia
वेड को आउट न देने के पीछे एक मजेदार कारण है। क्रिकेट के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को बोल्ड तभी करार दिया जा सकता है, जब बॉल न सिर्फ विकेटों पर लगे, बल्कि उसकी बेल्स (गिल्लियां) भी नीचे गिरे। यदि एक भी गिल्ली गेंद लग कर गिर जाती है, तो बल्लेबाज आउट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाज हुआ नाकाम, बॉल विकेट पर भी लगी मगर अंपायर ने बताया नॉटआउट!

Matthew Wade survives after ball hits stumps but bails don't dislodge
क्रिकेट - फोटो : Cricket Australia
मैथ्यू वेड के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बॉल रगड़ती हुई लेग स्टंप पर जाकर लगी और स्टंप हिला भी। मगर बेल्स की जोड़ी विकेट पर बरकरार रहने के कारण उन्हें आउट नहीं दिया गया। हालांकि वेड इस मौके को भुना नहीं पाए और उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाज हुआ नाकाम, बॉल विकेट पर भी लगी मगर अंपायर ने बताया नॉटआउट!

Matthew Wade survives after ball hits stumps but bails don't dislodge
स्टीव स्मिथ - फोटो : getty
3 वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। कंगारू टीम चाहेगी कि वो सीरीज में क्लीन स्वीन कर टेस्ट सीरीज की हार का बदला ले। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वनडे सीरीज 0-5 से हारी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed