सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया में मयंक अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, गावस्कर को भी पीछे छोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 26 Dec 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
mayank agarwal becomes second indian batsmen to hit half century in australia
mayank agarwal

टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल ने बुधवार को बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार डेब्यू करते हुए 76 रन की पारी खेली। इसी के साथ मयंक अग्रवाल विदेश में डेब्यू पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। मयंक ने 161 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए।

Trending Videos
mayank agarwal becomes second indian batsmen to hit half century in australia
मयंक अगरवाल

विदेश में टेस्ट डेब्यू करते हुए सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सुधीर नाइक के नाम दर्ज हैं। सुधीर ने 1974 में इंग्लैंड में ओपनिंग करते हुए 77 रन की पारी खेली थी। अग्रवाल के 76 रन की वजह से महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। लिटिल मास्टर ने वेस्टइंडीज में 1971 में टेस्ट डेब्यू करते हुए 67 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayank agarwal becomes second indian batsmen to hit half century in australia
मयंक अगरवाल

इसके साथ ही मयंक अग्रवाल ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले दत्तु पहाड़कर ने 1947 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 51 रन की पारी खेली थी। वैसे, ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करके बतौर ओपनर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मयंक अग्रवाल के नाम ही दर्ज हो गया है।

mayank agarwal becomes second indian batsmen to hit half century in australia
मयंक अगरवाल

27 वर्षीय मयंक टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 295वें क्रिकेटर बने। मयंक ने इसी के साथ एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वह मेलबर्न में टेस्ट डेब्यू करने वाले टीम इंडिया के पहले क्रिकेटर बने। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर डेब्यू करने वाले मयंक दूसरे क्रिकेटर बने। 

विज्ञापन
mayank agarwal becomes second indian batsmen to hit half century in australia
मयंक अग्रवाल

बता दें कि अग्रवाल ने पिछले रणजी सीजन में 13 पारियों में 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए, जिसमें एक तिहरे शतक सहित 5 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में भी 8 पारियों में 90.37 की औसत और 107.91 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed