{"_id":"5ab729b44f1c1b4f5a8b4f19","slug":"mohammed-shami-gets-back-to-training-after-major-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेंटल टार्चर' से ऊपर आए मोहम्मद शमी, IPL की तैयारी में जी जान से जुटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मेंटल टार्चर' से ऊपर आए मोहम्मद शमी, IPL की तैयारी में जी जान से जुटे
Sun, 25 Mar 2018 10:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए पिछले कुछ दिन मानसिक तौर पर काफी कड़े बीते क्योंकि उन पर पत्नी हसीन जहां ने गंभीर आरोप लगाए थे।
2 of 5
मोहम्मद शमी
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शमी को भ्रष्टचार के आरोपों से मुक्त करते हुए वार्षिक अनुबंध में शामिल किया और आईपीएल खेलने के लिए क्लीनचिट भी दी।
3 of 5
मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाज शमी ने आगामी आईपीएल से पहले मैदान पर वापसी की है। शमी ने कहा कि पिछले 10-15 दिन उनके लिए 'मेंटल टार्चर' वाले रहे। इस साल आईपीएल में वह दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। शमी ने बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु इस्वरन के पिता की क्रिकेट एकेडमी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) में प्रैक्टिस शुरू की। यह एकेडमी देहरादून में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mohammed shami
एसीए के प्रमुख कोच मनोज रावत ने कहा कि शमी इस एकेडमी में दो दिन के लिए अभ्यास करना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह शांत जगह है, जहां उन्हें अपनी लय हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद शमी
रावत ने कहा, 'शमी ने शुक्रवार को एक घंटे से अधिक अभ्यास किया और वह एक प्रैक्टिस सेशन के बाद रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।