फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, एक साल पहले पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे गंभीर आरोप

Mon, 02 Sep 2019 08:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 Sep 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami got arrest warrant for hasin jahan domestic violence case
shami hasin

एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर मोहम्मद शमी कानूनी पचड़े में फंसते दिख रहे हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोप उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं और रह-रहकर उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।





ताजा मामले में पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने शमी से 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने को कहा है। हालांकि शमी की पत्नी द्वारा लगाया गए आरोप कोई नए नहीं हैं और ये पुराना मामला ही है जिसपर कोर्ट कार्रवाई कर रही है। ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं हैं पूरे मामले के बारे में

Mohammed Shami got arrest warrant for hasin jahan domestic violence case
hasin jahan - फोटो : अमर उजाला

पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश जैसे कई गंभीर आरोप
गौरतलब है कि शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है। बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। पिछले साल कोलकाता पुलिस ने हसीन जहां की शिकायत के बाद शमी पर आईपीसी की सात धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

Mohammed Shami got arrest warrant for hasin jahan domestic violence case
मोहम्मद शमी

बीसीसीआई ने लिया था एक्शन
हसीन जहां के इन गंभीर आरोपों के बाद बीसीसीआई ने उनका सालाना करार भी रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में बोर्ड ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए बी-ग्रेड में रखा। बीसीसीआई ने कहा था कि बोर्ड ने उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखकर उनका नाम रोक दिया। इतना ही नहीं शमी के आईपीएल खेलने पर भी रुकावट आई। बाद में बीसीसीआई की जांच के बाद शमी को क्लीन चिट मिल गई और वह वापस क्रिकेट खेलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shami got arrest warrant for hasin jahan domestic violence case
mohammed shami

क्या था पूरा मामला?
पिछले साल 2018 में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए जिसने सभी को हैरान कर दिया था। शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक पेज पर शमी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए पोस्ट डाली थी। हसीन ने वाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए थे।

उनका दावा था कि ये स्क्रीन शॉट शमी की दूसरी लड़कियों से हुई चैट के थे। हसीन के मुताबिक शमी दूसरी लड़कियों से अंतरंग चैट करते थे, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते थे। कई साल से वो ये प्रताड़ना सहती आ रही थीं।

विज्ञापन
Mohammed Shami got arrest warrant for hasin jahan domestic violence case
Mohammed Shami

शमी पर लगाया था फिक्सिंग और गद्दारी का आरोप
हसीन जहां ने शमी पर देश के साथ गद्दारी और पाकिस्तान के साथ मिलकर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया था। हालांकि बीसीसीआई ने इस आरोप को जांच में गलत पाया था और खारिज कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed