फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shami-Hasin: क्या शमी को हसीन जहां से शादी का है पछतावा? जानें क्या कहा; चहल-धवन के तलाक पर भी दी प्रतिक्रिया

Fri, 29 Aug 2025 09:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Aug 2025 09:58 AM IST
सार

शमी धीरे-धीरे मैदान पर भी वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दुलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ 17 ओवरों में 55 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
Mohammed Shami Regret His Marriage With Hasin Jahan? India Star Bowler Breaks Silence Dhawan-Chahal Divorce
शमी और हसीन जहां - फोटो : ANI
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और शादी के संबंध में पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कह दिया कि उन्हें किसी भी चीज को लेकर किसी भी रूप में कोई पछतावा नहीं है। है। वे किसी पर आरोप लगाने के बजाय आगे बढ़ने और अपनी ऊर्जा क्रिकेट में लगाने पर जोर दे रहे हैं। अदालत के आदेश के तहत वे अपनी कानूनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं, लेकिन उनका स्पष्ट संदेश यही है कि वे चाहते हैं कि उनकी पहचान सिर्फ उनके खेल से हो, निजी विवादों से नहीं।
Mohammed Shami Regret His Marriage With Hasin Jahan? India Star Bowler Breaks Silence Dhawan-Chahal Divorce
शमी और हसीन जहां - फोटो : Instagram/ANI
शमी ने क्या कहा?
शमी ने स्पष्ट रूप से कहा, 'जो बीत गया उसे पीछे छोड़ दो। मुझे अतीत पर कोई पछतावा नहीं है। मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता, न खुद को और न ही दूसरों को।' यानी उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर है, विवादों पर नहीं।
Mohammed Shami Regret His Marriage With Hasin Jahan? India Star Bowler Breaks Silence Dhawan-Chahal Divorce
शमी और हसीन - फोटो : Instagram/ANI
अदालत का आदेश
शमी और हसीन जहां का वैवाहिक जीवन 2014 में शुरू हुआ था, लेकिन 2018 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। हाल ही में कोलकाता उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि शमी को अपनी पत्नी और बेटी के लिए हर महीने कुल चार लाख रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें 1.5 लाख रुपये पत्नी को और 2.5 लाख रुपये बेटी को देने का निर्देश दिया गया। अदालत ने साथ ही यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट को इस मामले की सुनवाई छह माह के भीतर पूरी करनी होगी। हसीन जहां के वकील ने इसे राहतभरा कदम बताया, जबकि सोशल मीडिया पर इस आदेश को लेकर काफी चर्चा और आलोचना भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shami Regret His Marriage With Hasin Jahan? India Star Bowler Breaks Silence Dhawan-Chahal Divorce
युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आगे बढ़ने का संदेश
शमी ने अन्य क्रिकेटरों की निजी जिंदगी से जुड़े सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। जब उनसे शिखर धवन और युजवेंद्र चहल के वैवाहिक विवादों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'ये आपका काम है इन बातों की पड़ताल करना। हमें फांसी पर क्यों लटकाना चाहते हो? दूसरी तरफ भी देखो। मैं सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देता हूं, विवादों पर नहीं।' इस बयान से साफ है कि शमी चाहते हैं कि उनके करियर को उनकी निजी जिंदगी से ज्यादा महत्व दिया जाए।
विज्ञापन
Mohammed Shami Regret His Marriage With Hasin Jahan? India Star Bowler Breaks Silence Dhawan-Chahal Divorce
शमी और हसीन - फोटो : Instagram/ANI
क्रिकेट में वापसी पर ध्यान
शमी धीरे-धीरे मैदान पर भी वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दुलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ 17 ओवरों में 55 रन देकर एक विकेट हासिल किया। हालांकि, 2025 के आईपीएल सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले गए नौ मैचों में उन्हें केवल छह विकेट मिले। इस कमजोर प्रदर्शन की वजह से उन्हें एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी और आगामी एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिल पाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed