{"_id":"5ab891254f1c1bbf758b7734","slug":"mohammed-shami-road-accidents-new-revealation-by-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी का एक्सीडेंट हादसा है या साजिश, हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी का एक्सीडेंट हादसा है या साजिश, हुआ बड़ा खुलासा
Mon, 26 Mar 2018 11:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। देहरादून से दिल्ली जाते समय शमी की कार के सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। तेज गेंदबाज के सिर में गंभीर चोटें आई। उनके सिर में 10 टांके आए।
2 of 5
मोहम्मद शमी
शमी के साथ उनका दोस्त और ड्राइवर भी घायल हुआ था। तीनों को तत्काल सीएमआई हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। उपचार के बाद कुछ देर आराम कर शमी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
3 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाज के एक्सीडेंट के बाद यह चर्चा होने लगी थी कि कहीं वह साजिश का शिकार तो नहीं हुए। इस पर पुलिस ने राज खोल दिया है। क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद शमी
शमी और उनकी पत्नी के बीच विवाद को लेकर इस वक्त जिस तरह आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, उसे देखते हुए हादसे में साजिश की चर्चा होने लगी। मगर देहरादून की क्लेमेंटटाउन पुलिस और खुद मोहम्मद शमी ने इसे दुर्घटना माना है।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद शमी
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे हादसा हुआ। थानाध्यक्ष, क्लेमेंटटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह हुआ हादसा है। इसके पीछे कोई साजिश नहीं लगती।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।