{"_id":"5aed7bb24f1c1b56098b83aa","slug":"most-interesting-facts-about-hattricks-taken-in-ipl-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन चार खिलाड़ियों की गोल्डन हैट्रिक IPL में बन गई इतिहास, देखें दिलचस्प आंकड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन चार खिलाड़ियों की गोल्डन हैट्रिक IPL में बन गई इतिहास, देखें दिलचस्प आंकड़े
Sat, 05 May 2018 03:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amit mishra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाज से ज्यादा दबाव एक गेंदबाज पर रह रहता है। मैदान पर फील्डरों के लिए लागू कड़े नियम और छोटी बाउंड्रीज ने माने गेंदबाज के हाथों से उनकी ताकत ही छीन ली हो। इसके बावजूद आईपीएल में कई बार गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से बल्लेबाजों को चारों खाने चित किया है।
आईपीएल में लक्ष्मीपति बालाजी से लेकर जयदेव उनाडकट तक 14 खिलाड़ियो ने 17 हैट्रिक ली हैं। हालांकि आधे से ज्यादा सीजन बीत चुका है और गेंदबाज अभी भी हैट्रिक लेने को तरस रहे हैं। आइए जानते हैं आईपीएल में अब तक ली गई सबसे बड़ी हैट्रिक के बारे में।
2 of 5
अमित मिश्रा
- फोटो : IPL
दिल्ली डेयरडेविल्स के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा के नाम हैट्रिक का एक बेहद शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल अमित मिश्रा ने आईपीएल के अलग-अलग सीजन में तीन हैट्रिक ली हैं। खास बात यह है कि मिश्रा ने ये तीनों हैट्रिक अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए ली हैं। साल 2008 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011 में डेक्कन चार्जर और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए हैट्रिक लीं।
3 of 5
samuel badree and andrew tye
आईपीएल के इतिहास में 14 अप्रैल, 2017 तारीख को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस तारीख को आईपीएल में एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों ने हैट्रिक ली थी। इस दिन आरसीबी के सैमुअल बद्री ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ और गुजरात लॉयन्स के एंड्र्यू टाय ने पुणे सुपरजाइंट्स हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एंड्र्यू टाई
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्र्यू टाय आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। साल 2015 में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए, जबकि 2016 में गुजरात लॉयन्स के लिए खेलते हुए डेब्यू मैच में हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
praveen tambe
राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज प्रवीण तांबे दो गेंदों पर हैट्रिक लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने दो लीगल गेंदों पर तीन खिलाड़ियों को आउट किया था। तांबे ने पारी के 16वें ओवर में केकेआर के मनीष पांडे, युसूफ पठान और रयान डेन डशकॉट को आउट किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।