फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में छाए एमएस धोनी, बंपर रिकॉर्ड्स बनाए

Mon, 11 Dec 2017 08:52 AM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 11 Dec 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni becomes second wicketkeeper to complete 16 000 international runs
एमएस धोनी - फोटो : icc

श्रीलंका के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में खेले गए पहले वन-डे में टीम इंडिया को शर्मनाक शिकस्त झेलना पड़ी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 38.2 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 20.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, इस मुकाबले में एमएस धोनी छा गए। उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। चलिए नजर डालते हैं कि धोनी ने इस मैच के क्या-क्या रिकॉर्ड्स अपने नाम किए:

ms dhoni becomes second wicketkeeper to complete 16 000 international runs
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

एमएस धोनी अब श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक अर्धशतक जमाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सईद अनवर के 20 फिफ्टी के रिकॉर्ड को तोड़ा। लंका के खिलाफ सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 25 अर्धशतक जमाए हैं।

ms dhoni becomes second wicketkeeper to complete 16 000 international runs
महेंद्र सिंह धोनी

धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16,000 हजार पूरे किए। वो ऐसा करने वाले टीम इंडिया के छठे जबकि विश्व के 27वें बल्लेबाज बने। धोनी से पहले टीम इंडिया की तरफ से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni becomes second wicketkeeper to complete 16 000 international runs
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : twitter

वैसे धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने वाले विश्व के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने। धोनी से पहले श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। बता दें कि धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर की 483वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
ms dhoni becomes second wicketkeeper to complete 16 000 international runs
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

बता दें कि एमएस धोनी ने जहां श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में 65 रन बनाए तो शेष 10 बल्लेबाज कुल मिलाकर 42 रन ही बना सके। वैसे एक पारी में रनों के प्रतिशत के लिहाज से धोनी भारत की तरफ से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में शीर्ष स्थान पर कपिल देव काबिज है। देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 1983 में 266 रन में से 175* रन का योगदान दिया था। उनका प्रतिशत 65.78 था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed