{"_id":"5a642be64f1c1ba0268b58bc","slug":"ms-dhoni-does-not-practice-wicket-keeping-in-the-nets-during-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रैक्टिस के दौरान विकेटकीपिंग नहीं करते एमएस धोनी, वजह का हुआ खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रैक्टिस के दौरान विकेटकीपिंग नहीं करते एमएस धोनी, वजह का हुआ खुलासा
Sun, 21 Jan 2018 11:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बारे में सभी जानते हैं कि उनकी विकेटकीपिंग किस स्तर की है। धोनी की असाधारण विकेटकीपिंग पर पिछले कई वर्षों से बहस होती आई है, लेकिन कोई उनकी काबिलियत पर सवाल खड़ा नहीं कर सका। धोनी ने किसी को फॉलो नहीं किया, लेकिन अपनी अलग तकनीक का स्टैंडर्ड जरूर सेट किया। धोनी जिस तरह गेंद को लपकते हैं, कोच युवा खिलाड़ियों को ऐसा करने से रोकते हैं।
2 of 7
एमएस धोनी
बहरहाल, एमएस धोनी के स्टंपिंग करने की रफ्तार के फैंस दीवाने हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में जब स्टंपिंग की बात आती है तो धोनी के आस पास कोई नहीं टिकता। रांची के विकेटकीपर के रिफ्लेक्सेस बहुत ही तेज हैं। एक बल्लेबाज को भी इस बात का अंदाजा है कि अगर एमएस धोनी विकेट के पीछे मौजूद हैं तो उसे अपने फुटवर्क का खास ख्याल रखना होगा। पलक झपकती भी नहीं है कि धोनी स्टंपिंग कर देते हैं।
3 of 7
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की असाधारण कीपिंग और स्टंपिंग का यह आलम है कि जब भी वह विश्वास के साथ अपील करते हैं तो पता होता है कि बल्लेबाज निश्चित ही आउट है। आपको दूसरी बार इसे देखने की जरुरत नहीं है। बता दें कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान ने अपने नाम 768 शिकार दर्ज कर रखे हैं। वह इस लिस्ट में मार्क बाउचर (998) और एडम गिलक्रिस्ट (905) से पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एमएस धोनी
एमएस धोनी ने खुलासा किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान नेट्स पर विकेटकीपिंग का अभ्यास नहीं करते। बहुत ही कम ऐसा होता है कि धोनी विकेटकीपिंग का अभ्यास करें। चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने 8 साल में धोनी को कभी विकेटकीपिंग का अभ्यास करते नहीं देखा।
विज्ञापन
5 of 7
एमएस धोनी
36 वर्षीय धोनी ने कहा, 'मेरे ख्याल से इसलिए प्रैक्टिस नहीं करता क्योंकि मेरी विकेटकीपिंग स्टाइल अलग है। स्टीफन फ्लेमिंग ने हमेशा कहा कि अपने 8 साल आईपीएल कोचिंग करियर के दौरान उन्होंने कभी भी मुझे कीपिंग का अभ्यास करते नहीं देखा। मेरे ख्याल से काफी चीजें मानसिकता पर निर्भर करती हैं। विकेटकीपर्स को कैचिंग की ज्यादा जरुरत नहीं होती है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।