फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर बड़े खिताब से सजा है धोनी का ताज, 2007 से शुरु हुआ सफर 2017 में थमा

Thu, 05 Jan 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Has Won All The Major ICC and Multinational Tournaments
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Pintrest
कैप्टन कूल के नाम से दुनिया भर में मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी है। हालांक धोनी वनडे और टी-20 में बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे। धोनी ने अपनी कप्तानी के दम पर ही टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। दुनिया के सबसे सफल कप्तान धोनी ने अपने कार्यकाल में लगभग हर खिताब अपने नाम किया है। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने आईसीसी का हर खिताब अपने नाम किया। आइए जानते हैं वो 5 सबसे बड़े खिताब, जो धोनी की कप्तानी में भारत ने जीते:
MS Dhoni Has Won All The Major ICC and Multinational Tournaments
महेंद्र सिंह धोनी
टी-20 वर्ल्ड कप 2007
आईसीसी विश्व कप 2007 के पहले ही राउंड में बाहर होने के बाद भारतीय टीम और समर्थकों के मनोबल को बड़ा झटका लगा। मगर इसके बाद धोनी की कप्तानी में एक युवा टीम साउथ अफ्रीका पहुंची और सबको दिखाया की जीतने का जुनून इस टीम में किस हद तक है। आईसीसी टी-20 के पहले संस्करण को अपने नाम कर महेंद्र सिंह धोनी की सेना इतिहास में अमर हो गई।
MS Dhoni Has Won All The Major ICC and Multinational Tournaments
टीम इंडिया
कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज 2008
टीम इंडिया को अकसर कहा गया कि वो सिर्फ घर के शेर हैं और तेज पिचों पर यह टीम ढेर है। इस तंज को कड़ा जवाब देते हुए महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया की हवा टाइट कर दी। 3 फाइनल में से पहले ही दो जीतकर भारत ने दिखा दिया कि नए दौर में नए कप्तान ने टीम में नई जान फूंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Has Won All The Major ICC and Multinational Tournaments
महेंद्र सिंह धोनी
एशिया कप- 2010
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने एशिया में अपना परचम लहराया। 2010 में श्रीलंका में आयोजित एशिया कप में भारत का मुकाबला मेजबान श्रीलंका के साथ ही था। हालांकि टीम ने फाइनल में कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया, मगर यह धोनी की अक्लमंद कप्तानी का ही कमाल था कि भारत ने सम्मानजनक स्कोर की रक्षा भी सफलतापूर्वक की। इस जीत ने भारत को एशिया का चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन
MS Dhoni Has Won All The Major ICC and Multinational Tournaments
महेंद्र सिंह धोनी
आईसीसी विश्व कप 2011
1983 में भारत ने कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था। इसके 20 साल बाद 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत फाइनल तक तो पहुंचा मगर जीत न सका। 2011 में अपने घर में भारत फिर फाइनल तक पहुंचा और कैप्टन कूल धोनी ने जीत के लिए खुद को आगे प्रमोट किया और छक्का लगा कर सवा सौ करोड़ देशवासियों को जीत का तोहफा दिया। 28 साल बाद भारत वर्ल्ड चैंपियन बना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed