सब्सक्राइब करें

रन आउट से शुरू हुआ सफर रन आउट पर ही खत्म, अब नीली जर्सी में नहीं दिखेंगे माही

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 16 Aug 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Retired MS career Starts and ends with a run out
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लगभग डेढ़ दशक लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अंत माही ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कर दिया। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जो 2019 के विश्व कप का सेमीफाइनल था। वो आखिरी मैच जिसमें उनपर टिकीं करोड़ों निगाहों के सपने आंसू बनकर बह गए थे। विकेटों के बीच तूफान की तरह दौड़ने वाला खिलाड़ी, अपने डेब्यू और आखिरी मैच में रन आउट होकर पवेलियन लौटा।

Trending Videos
MS Dhoni Retired MS career Starts and ends with a run out
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर

टिकट कलेक्टर से ट्रॉफी कलेक्टर बने धोनी को पहली बार साल 2004 में भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला। मगर धोनी उस मैच में खुद को साबित नहीं कर पाए। धोनी ने अपना इंटरनेशल डेब्यू बांग्लादेश के खिलाफ 23 दिसंबर 2004 किया था। उस मुकबले में धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।  उस समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 180 रन था। मोहम्मद कैफ दूसरे छोर पर जमे हुए थे और 71 रन बनाकर नाबाद थे। तब पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम से एक लंबे बालों वाला नौजवान बल्ला थामे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जाते हुए दिखाई दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Retired MS career Starts and ends with a run out
MS Dhoni - फोटो : सोशल मीडिया

 धोनी ने अपने करियर की पहली गेंद खेली और दूसरे छोर पर खड़े मोहम्मद कैफ के बढ़ते कदमों के देख वो रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन कैफ ने बाद में मना कर दिया। मगर जब तक धोनी क्रीज में वापस लौटते उससे पहले ही खेल बदल चुका था। विकेट पर जमी गिल्लियां हवा में लहरा चुकी थीं। धोनी पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए।

MS Dhoni Retired MS career Starts and ends with a run out
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media

धोनी एकदिवसीय मैच में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आए थे। 2019 वर्ल्ड कप के इस सेमीफाइनल मैच में धोनी ने कुल 72 गेंदों में 50 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन के ओवर की तीसरी गेंद पर वो दो रन पूरा करने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान रन आउट हो गए। भारत न केवल यह मैच हारा, बल्कि वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गया था। धोनी के रन आउट की तस्वीर ने पूरे देश की उम्मीदों को झकझोर कर रख दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed