{"_id":"5af275704f1c1b320a8b8ec0","slug":"ms-dhoni-reveals-the-first-ever-crush-of-his-life-during-a-promotional-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 8 साल बाद माही ने खोला अपने पहले प्यार का राज, बेझिझक बताया लड़की का नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शादी के 8 साल बाद माही ने खोला अपने पहले प्यार का राज, बेझिझक बताया लड़की का नाम
Fri, 11 May 2018 08:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को लगता है कि वे कैप्टन कूल के बारे में सबकुछ जानते हैं, लेकिन फैंस का यह भ्रम माही ने पल भर में चकनाचूर कर दिया। माही के कुछ टॉप सीक्रेट ऐसे भी हैं, जिनके बारे में न तो उनकी बायोग्राफी में जिक्र किया गया है और न ही कभी खुद कप्तान धोनी ने इस बारे में बात की।
2 of 5
एमएस धोनी
फैंस से अपनी निजी जिंदगी के कई राज छुपाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक प्रमोशनल ईवेंट में अपने पहले क्रश के बारे में खुलासा किया है। धोनी ने न सिर्फ उस लड़की के नाम का जिक्र किया, बल्कि उन्हें पहली बार कब प्यार हुआ इसके बारे में भी जानकारी दी।
3 of 5
ms dhoni
आईपीएल सीजन-11 में 'गल्फ ऑयल इंडिया' फ्रैंचाइची की एक बड़ी स्पॉन्सर है, जिसका लोगो टीम की जर्सी पर देखा जा सकता है। मंगलवार को इस कंपनी के एक प्रमोशनल ईवेंट के दौरान सीएसके के खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की। इसी बीच किसी ने कप्तान धोनी से उनके फर्स्ट क्रश के बारे में पूछ लिया। इस पर धोनी पहले तो शर्माए और फिर खुलकर अपने दिल की बात सार्वजनिक मंच पर साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
MS Dhoni
फर्स्ट क्रश के सवाल पर धोनी ने बताया कि जब वह 12वीं क्लास में पढ़ रहे थे तब पहली बार उन्हें एक लड़की पसंद आई थी। धोनी ने अपने फर्स्ट क्रश का नाम स्वाति बताया। यह साल 1999 की बात है। धोनी की शादी साल 2010 में हुई थी। इस तरह उनका यह खुलासा शादी के 8 साल बाद हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
धोनी
- फोटो : IPL
बता दें कि यह ईवेंट सीएसके के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव किया जा रहा था। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी इस बात का कहीं जिक्र नहीं किया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।