{"_id":"5af5b1ab4f1c1bd5408b4770","slug":"virat-kohli-reveals-constant-public-scrutiny-in-personal-life-with-anushka-sharma-is-uncomfortable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निजी जिंदगी में दखलअंदाजी से परेशान हैं विराट कोहली, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
निजी जिंदगी में दखलअंदाजी से परेशान हैं विराट कोहली, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा
Fri, 11 May 2018 08:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
virat kohli with anushka sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली आज के समय में भारतीय क्रिकेट का शीर्ष नाम बन चुके हैं। वह जो भी करते हैं, उसकी हेडलाइन बन ही जाती है। अनुष्का शर्मा के साथ डेटिंग तो पापाराजी का प्रमुख हिस्सा रहा। हालांकि, लगातार निजी जिंदगी में दखलअंदाजी से कोहली भी परेशान हो जाते थे।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : social media
आईएएनएस को दिए ई-मेल इंटरव्यू में कोहली ने बताया कि वह कैसे एक सेलिब्रिटी होने को लेकर महसूस करते हैं और अपनी निजी जिंदगी में क्या करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट में अपनी यात्रा और देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करने की बातें भी साझा की।
3 of 7
virat kohli and anushka sharma
कोहली ने ध्यान दिलाया कि निजी जिंदगी में लोगों की लगातार दखलअंदाजी से वह खुद भी परेशान हो जाते हैं। टीम इंडिया के कप्तान का मानना है कि सेलिब्रिटीज भी आम लोगों के जैसे ही होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
virat kohli and anushka sharma
उन्होंने कहा, 'निरंतर नजी जिंदगी में दखलअंदाजी से थोड़ी उलझन होती है। हालांकि, मैंने इसे संभालना सीखा है। सेलिब्रिटीज भी आम व्यक्तियों जैसे होते हैं और मुझे लगता है कि उन्हें भी स्पेस मिलना चाहिए। मैंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में अच्छा संतुलन बना रखा है। जब मैं अपने परिवार के साथ होता हूं तो क्रिकेट से बिलकुल दूर रहता हूं। मैं दोस्तों से मिलने की कोशिश करता हूं। फिल्म देखना और ड्राइव पर बाहर जाने का प्लान बनाता हूं। मुझे अपने डॉग के साथ समय बिताना भी अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
5 of 7
virat kohli test
अपनी क्रिकेट की यात्रा के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'यह शानदार सफर है। मैं वेस्ट दिल्ली की कॉलोनी से निकलकर क्रिकेटर बना हूं। मेरी राह आसान नहीं थी क्योंकि कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मैंने जूनियर क्रिकेट से खेलना शुरू किया और आगे चलकर रणजी ट्रॉफी खेला फिर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।