सब्सक्राइब करें

VIDEO: जयपुर में नए अंदाज में नजर आए धोनी, वायरल हुआ माही का नया लुक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 25 Aug 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni spotted in new look at Jaipur Airport Picture goes viral
एम एस धोनी - फोटो : social Media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को जयपुर में नजर आए। वह दिनभर जयपुर में रहे और शाम को लौट गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें वह जयपुर एयरपोर्ट पर हैं। वीडियो में धोनी ने अपने सिर पर काला कपड़ा बांधा हुआ है और ग्रे कलर की स्वेटशर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। धोनी ने सेना के जवान की तरह सिर पर काला कपड़ा बांधा हुआ है। 

Trending Videos
MS Dhoni spotted in new look at Jaipur Airport Picture goes viral
एम एस धोनी - फोटो : social Media

खबरों की मुताबिक वह एयरपोर्ट से कूकस की एक होटल गए और तकरीबन छह घंटे तक जयपुर में बिताने के बाद शाम की फ्लाइट से वापस चले गए। कश्मीर में सेना के साथ वक्त बिताकर लौटने के बाद धोनी एक एड की शूटिंग करते नजर आए थे। माना जा रहा है कि जयपुर भी धोनी एड शूट के लिए ही गए थे।

View this post on Instagram

Mahendra Singh Dhoni at Jaipur Airport earlier today. P.S. We simply cannot take our eyes off his CUTEST Smile!😍 . Video Courtesy : @times.jaipur #Dhoni #MSDhoni #TravelDiary

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni spotted in new look at Jaipur Airport Picture goes viral
बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को धोनी सियाचीन वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उसके अगले दिन वह लेह में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए थे। धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताकर वापस लौट आए थे। टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की थी।

MS Dhoni spotted in new look at Jaipur Airport Picture goes viral
ms dhoni army image - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी जिस विक्टर फोर्स के साथ कश्मीर में तैनात थे। वो यूनिट कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है। धोनी जवानों के साथ रहे और उनके लिए किसी तरह का कोई स्पेशल इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी भी निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed