{"_id":"5a2eca424f1c1b87698c10ad","slug":"ms-dhoni-will-equals-the-record-sourav-ganguly-for-playing-most-odi-for-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में 'दादा' के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे एमएस धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में 'दादा' के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे एमएस धोनी
Tue, 12 Dec 2017 08:44 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में मैदान संभालते ही पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : icc
दरअसल, धोनी ने अब तक 310 वन-डे मैच खेले हैं और वो टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक वन-डे खेलने के मामले में पांचवें स्थान पर है। धोनी ने टीम इंडिया के लिए 307 जबकि एशिया इलेवन के लिए तीन वन-डे खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में उतरते ही धोनी पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (311 वन-डे) की बराबरी कर लेंगे और दोनों इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक वन-डे खेलने का रिकॉर्ड 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर ने 463 वन-डे खेले हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ काबिज हैं, जिन्होंने 344 वन-डे खेले हैं। 334 वन-डे खेलकर तीसरे स्थान पर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : BCCI
वैसे टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक वन-डे में कप्तानी का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पहले से ही दर्ज है। धोनी ने 199 वन-डे में टीम इंडिया की कमान संभाली है, जबकि अजहरुद्दीन और गांगुली ने क्रमशः 174 और 146 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है।
विज्ञापन
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में रविवार को पहले वन-डे में धोनी ने 65 रन की उम्दा पारी खेलकर टीम इंडिया को 100 रन के पार लगाया था। टीम इंडिया एक समय 29 पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तब धोनी ने अकेले के दम पर टीम की नैया पार लगाई थी। हालांकि, टीम इंडिया को इस मैच में 7 विकेट की शिकस्त झेलना पड़ी थी। अब दोनों टीमों के बीच बुधवार को मोहाली में दूसरा वन-डे खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।