फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल को मिली कांग्रेस की कमान, देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

Mon, 11 Dec 2017 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Dec 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
After Rahul Gandhi has been elected Congress president Celebration outside Congress
राहुल गांधी - फोटो : Self
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। 11 दिसंबर की दोपहर पार्टी ने उनके निर्वाचन की घोषणा की है। आपको बता दें कि राहुल गांधी को जनवरी 2013 में कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद से वह पार्टी में दूसरे सबसे बड़े नेता के रूप में काम कर रहे थे। 
After Rahul Gandhi has been elected Congress president Celebration outside Congress
राहुल गांधी को सोमवार को निर्विवाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ता आपस में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहें हैं।
After Rahul Gandhi has been elected Congress president Celebration outside Congress
कांग्रेस के दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के आधिकारिक ऐलान के बाद जश्न मना रहे हैं। बताते चलें कि गुजरात चुनाव की व्यस्तता के चलते राहुल आधिकारिक तौर पर 16 दिसंबर को पार्टी की कमान संभालेंगे। राहुल को कांग्रेस की कमान उनकी मां सोनिया गांधी सौंपेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
After Rahul Gandhi has been elected Congress president Celebration outside Congress
राहुल गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : PTI
नामांकन से लेकर चुनाव तक राहुल गांधी के लिए सबकुछ बिना किसी बाधा के मिलना तय था लेकिन पार्टी में हमेशा ऐसी स्थिति नहीं रही। देश की 132 साल पुरानी पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में तमाम ऐसे मौके आए जिसने देश की राजनीति की धारा और दिशा दोनों को प्रभावित किया। 
विज्ञापन
After Rahul Gandhi has been elected Congress president Celebration outside Congress
राहुल गांधी
एक दौर ऐसा भी आया जब कांग्रेस के सबसे बड़े नेता रहे महात्मा गांधी को भी नैतिक रूप से हार का सामना करना पड़ा, तो सबसे ज्यादा लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वालीं वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पार्टी में चुनौती का सामना करना पड़ा। फिलहाल गुजरात चुनाव ऐसा पहला मौका है जब राहुल गांधी पार्टी कैंपेनिंग की जिम्मेदारी को खुद ही संभाल रहे हैं और उनकी सभाओं में भीड़ देखी जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed