फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MIvsSRH: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर सनराइजर्स को हराकर आगे रुख करना चाहेगी मुंबई इंडियंस

Tue, 24 Apr 2018 04:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians predicted eleven against second match with sunrisers hyderabad in ipl 2018
mumbai indians

आईपीएल में अपने पिछले दोनों मुकाबले हारने के बाद आज हैदराबाद सनराइजर्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। जाहिर है की हैदराबाद किसी भी हालत में हार की इस हैट्रिक गले लगाना नहीं चाहेगा। हालांकि डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत भी इस सीजन में कुछ ठीक नहीं चल रही है।



अब सीजन-11 के 23वें मुकाबले दोनों टीमें जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में आगे का सफर शाही अंदाज में तय करना चाहेंगी। आइए जानते हैं हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ कैसी हो सकती है मुबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन।

mumbai indians predicted eleven against second match with sunrisers hyderabad in ipl 2018
suryakumar yadav

ओपनर्स
पिछले मैच की तरह इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस मुंबई के लिए पारी का आगाज कर सकते हैं। अब तक सभी मुकाबलों में दोनों ने मुंबई को सधी हुई शुरुआत दिलाई है। इस सीजन में मुंबई के ओपनर्स ने तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।

mumbai indians predicted eleven against second match with sunrisers hyderabad in ipl 2018
इशान किशन - फोटो : ipl

मिडल ऑर्डर
हार्दिक पांड्या के थ्रो से घायल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले मैच में जबर्दस्त कमबैक किया और आते तेज अर्धशतक जड़ डाला। इशान किशन ने 42 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली थी। सनराइजर्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में इशान किशन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जा सकता है। इशान किशन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड को क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai indians predicted eleven against second match with sunrisers hyderabad in ipl 2018
हार्दिक पांड्या

ऑल राउंडर्स
मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या और किरोन पोलार्ड जैसे शानदार ऑलराउंडर हैं, जो मिडल ऑर्डर से लेकर निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। पिछले मैच में भी हार्दिक पांड्या दो और कृणाल पांड्या ने एक विकेट लिया था।

विज्ञापन
mumbai indians predicted eleven against second match with sunrisers hyderabad in ipl 2018
बुमराह

पेसर्स
डेथ ओवर्स में घातक गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान और मिचेल मैकलेनघम तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे। तेज गेंदबाजी के सेक्शन में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का भी इन्हें पूरा साथ मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed