{"_id":"5afcbf0f4f1c1bde408b5dcc","slug":"mumbai-indians-vs-kings-xi-punjab-ipl-2018-match-50-five-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: 50वें मुकाबले में दर्ज हुए 5 बड़े रिकॉर्ड, सूर्यकुमार बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: 50वें मुकाबले में दर्ज हुए 5 बड़े रिकॉर्ड, सूर्यकुमार बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
Thu, 17 May 2018 10:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
mivkxip
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी और जीत के करीब जाकर मैच हार गई। आइये जानते हैं कि इस बेहद ही रोमांचक मैच के दिन बने इन 5 रिकॉर्ड्स के बारे मेंः-
2 of 6
surya kumar yadav
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने पंजाब के खिलाफ बुधवार को आईपीएल के 50वें मुकाबले में 27 रन बनाते ही आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। बता दें कि सूर्यकुमार ने आईपीएल के मौजूदा सीजन के अब तक खेले गए 13 मैचों में 500 रन पूरे कर लिए हैं।
3 of 6
एंड्रयू टाई
- फोटो : ipl
मुंबई और पंजाब के बीच खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने 4 विकेट हॉल्स लिए। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके। आईपीएल में सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल लेने के मामले में लसिथ मलिंगा (5) का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर लक्ष्मी पति बालाजी (4) और तीसरे नंबर पर एंड्रयू टाई (4), जबकि चौथे नंबर पर मुनाफ पटेल और भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
KL Rahul
आईपीएल 2018 के 50वें मैचों में पंजाब के ओपनर केएल राहुल ने बुधवार को मुंबई के खिलाफ 60 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 94 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही वह आईपीएल में पंजाब के लिए 600 से ज्यादा रन का स्कोर हासिल किया। इससे पहले साल 2008 में शॉन मार्स ऐसा करने करने में कामयाब हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
केएल राहुल
पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। साल 2017 में उन्होंने 14 मैचों में कुल 641 रन बनाए थे, जबकि राहुल 13 मैचों में ही 652 रन बना लिए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।