फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL vs WPL: धोनी की CSK से मेल खा रहे मुंबई इंडियंस के ये आंकड़े, दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में यह इतिहास

Sat, 25 Mar 2023 04:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Mar 2023 04:00 PM IST
सार

मुंबई ने एलिमिनेटर मैच में शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स को 72 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है।

विज्ञापन
Mumbai Indians Womens team journey matching ms Dhoni ipl 2008 CSK team and history in Delhi Capitals favor
महेंद्र सिंह धोनी और हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार (26 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई ने एलिमिनेटर मैच में शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स को 72 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है।
loader


फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें काफी मजबूत हैं। लीग में मुंबई और दिल्ली ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मुंबई ने तो शुरुआती पांचों मैचों में जीतकर तहलका मचा दिया था। हालांकि, दो मैच हारने के कारण टीम सीधे फाइनल में नहीं पहुंच पाई। उसके दिल्ली के बराबर 12 अंक रहे। वह नेट रनरेट में पीछे होने के कारण दूसरे स्थान पर रहा और उसे एलिमिनेटर मैच में खेलना पड़ा।

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के कई आंकड़े मेल खा रहे हैं। हम उनके बारे में यहां बता रहे हैं...
Mumbai Indians Womens team journey matching ms Dhoni ipl 2008 CSK team and history in Delhi Capitals favor
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
1. दोनों टीमों के कप्तानों की जर्सी का नंबर सात है
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी का नंबर सात है। पहले सीजन से ही वह सात नंबर की जर्सी पहन रहे हैं। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनकी जर्सी का नंबर सात ही थी। ठीक ऐसा ही मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ है। वह भी सात नंबर की जर्सी ही पहनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Indians Womens team journey matching ms Dhoni ipl 2008 CSK team and history in Delhi Capitals favor
इस्सी वोंग (बीच में) - फोटो : WPL
2. आईपीएल और WPL में पहली हैट्रिक
आईपीएल की पहली हैट्रिक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लक्ष्मीपति बालाजी ने ली थी। बालाजी ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। महिला प्रीमियर लीग की पहली हैट्रिक मुंबई इंडियंस की इस्सी वोंग ने अपने नाम की। उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में इतिहास रचा।
Mumbai Indians Womens team journey matching ms Dhoni ipl 2008 CSK team and history in Delhi Capitals favor
हरमनप्रीत कौर - फोटो : WPL
3. डेब्यू मैच में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल इतिहास के अपने पहले मैच में ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 240 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन ही बना सकी थी। चेन्नई के लिए माइकल हसी ने शतक लगाया था। महिला प्रीमियर लीग की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने डेब्यू मैच में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 15.1 ओवर में 64 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन
Mumbai Indians Womens team journey matching ms Dhoni ipl 2008 CSK team and history in Delhi Capitals favor
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : BCCI
4. शुरुआती चार मैचों में जीत
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के पहले सीजन के शुरुआती चार मैचों में जीत हासिल की थी। उसने किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के शुरुआती चार मैचों में मुंबई ने जीत हासिल की। उसने गुजरात जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स को हराया। यहां तक कि मुंबई की टीम पांचवें मैच में भी जीती। उसने गुजरात जाएंट्स को दोबारा हराया था।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed