फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Optical Illusion: क्या आप 9 सेकेंड के अंदर जंगल में सांप को ढूंढ सकते हैं? जीनियस हैं तो ढूंढकर दिखाइए

Sat, 25 Mar 2023 12:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
Optical Illusion: Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? brain teaser picture puzzle
Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? - फोटो : Reddit

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर दिमाग को दही करने वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को ऐसे डिजाइन किया गया होता है कि देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) कहा जाता है। इस तरह की तस्वीरें भले ही आपके दिमाग को कुछ समय के लिए भ्रम में डाल देती हैं, लेकिन इससे दिमागी कसरत होती है जिससे आपकी अवलोकन क्षमता बढ़ती है। 



ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Pictures) भले ही दिमाग को घूमा देती हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को हल करना पसंद करते हैं। रिसर्च के मुताबिक, इनका नियमित अभ्यास करने से आईक्यू बढ़ता है। हर दिन की तरह आज हम आपके लिए एक बार फिर एक दिलचस्प तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें सांप छिपा हुआ है। इस सांप को खोजने के लिए आपके पास सिर्फ नौ सेकेंड का समय है। अगर आप इस समयसीमा में सांप को खोज लेंगे, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।

Optical Illusion: Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? brain teaser picture puzzle
Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? - फोटो : iStock

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपे सांप को खोजने में बड़े से बड़े लोगों के पसीने छूट गए हैं। इससे साफ है कि यह ब्रेन टीजर आपके दिमाग को झकझोरने वाला है। इस तरह की तस्वीरों को ऐसे डिजाइन किया जाता है कि इसमें छिपी चीजों को खोजने में लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण है। 
 

Optical Illusion: Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? brain teaser picture puzzle
Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? - फोटो : Reddit

इस तस्वीर में जमीन पर पड़े सूखे पत्ते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कई छोटे-छोटे हरे भरे पौधे नजर आ रहे हैं। इन्हीं के बीच सांप बेहद चालाकी से छिपा हुआ है। सांप को खोजने में मुश्किल इसलिए भी हो रही है, क्योंकि सांप और पत्तों का रंग मिलता-जुलता है। 

Ajab Gajab: रेगिस्तान में मिला 7 हजार साल पुराना रहस्यमयी स्मारक, पाए गए इंसानों और जानवरों के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
Optical Illusion: Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? brain teaser picture puzzle
Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? - फोटो : iStock

अगर आप जीनियस हैं, तो इसमें छिपे सांप को आसानी से खोज सकते हैं। आप अपनी घड़ी में टाइमर लगा लीजिए और अपनी नजर को चारों तरफ दौड़ाइए। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब ही होता है आंखों को धोखा देना। ऐसी तस्वीरों में छिपी चीजें अक्सर आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का ज्यादातर लोग गलत जवाब देते हैं। 

Optical Illusion: क्या आप तस्वीर में समुद्री घोड़े को पांच सेकेंड में ढूंढ लेंगे? 99 फीसदी लोग हो चुके हैं फेल

विज्ञापन
Optical Illusion: Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? brain teaser picture puzzle
Can you spot a snake in the forest in 9 seconds? - फोटो : Reddit

अगर आप तस्वीर में छिपे सांप को नहीं खोज पा रहे हैं, तो गौर से तस्वीर के बीच में देखिए। इसके बावजूद भी आपको सांप कहीं नहीं नजर आ रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप खबर की आखिरी तस्वीर में सांप को पीले घेरे के अंदर देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed