{"_id":"5d6b11898ebc3e016b6ae0cf","slug":"murali-vijay-not-fretting-over-india-test-comeback-i-play-cricket-for-sheer-passion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से थे टीम इंडिया से बाहर, अब वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लंबे समय से थे टीम इंडिया से बाहर, अब वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 01 Sep 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
murli vijay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया से बाहर चल रहे टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। विजय ने कहा है कि वह क्रिकेट सिर्फ जुनून के लिए खेलते हैं। उनका कहना है कि वह किसी भी टीम के लिए खेलें उसके लिए अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। विजय ने शनिवार को कहा कि मैं क्रिकेट गर्व और जुनून के लिए खेलता हूं।
2 of 4
murli vijay
उन्होंने कहा कि मैं भारत या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के बारे में नहीं सोच रहा। मेरा फंडा उच्च स्तरीय क्रिकेट खेलना है। तो कोई भी क्रिकेट मेरे लिए अच्छा है। उन्होंने कहा मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। विजय ने कहा कि मैं बीते 15 साल से यही करता आया हूं। और मेरी इस सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। बेशक, अधिक खेलने से आपको अनुभव और अधिक मौके मिलते हैं।'
3 of 4
मुरली विजय
- फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
विजय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं। विजय ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल दिसंबर में खेला था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुरली विजय
उन्होंने कहा कि मैंने अपने सपनों की कोई सीमा तय नहीं की है। मैंने चार बार भारतीय टीम में वापसी की है और मुझ पर इसे लेकर कोई दबाव नहीं है। मुझे वापसी का रास्ता पता है और मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करना चाहता हूं। मैं क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।