{"_id":"5d6b090e8ebc3e93d1007d93","slug":"shahid-afridi-joins-kashmir-hour-event-blasts-on-india-and-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अफरीदी के बिगड़े बोल, कहा-हिटलर के रूप में पहचाने जाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीएम मोदी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अफरीदी के बिगड़े बोल, कहा-हिटलर के रूप में पहचाने जाएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 01 Sep 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद अफरीदी-नरेंद्र मोदी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे शाहिद अफरीदी शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना की वर्दी में नजर आए। अफरीदी ने सेना की वर्दी पहन भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी भी की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आह्वान पर शुक्रवार को वहां की सरकार ने कश्मीर हावर नाम से कार्यक्रम आयोजित किया था।
2 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social Media
यह कार्यक्रम पाक सरकार ने भारत सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में आयोजित किया था। जिसमें अफरीदी भी शामिल हुए और वह जब पहुंचे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कराची में आयोजित कार्यक्रम में अफरीदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा पाकिस्तान कश्मीर मामले में सरकार और सेना के साथ खड़ा है।
3 of 5
shahid afridi
अफरीदी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि आप (मोदी) और आपके समर्थकों ने भारत की छवि को बुरी तरह खराब किया है। भारत में कुछ पढ़े-लिखे लोग हैं, जो समझदारी की बात कर रहे हैं। आपको उन्हें सुनने की जरूरत है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा कि जब आपकी मौत होगी तो हिटलर के रूप में पहचाने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद अफरीदी
अफरीदी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान और बाकियों ने इस मामले को हल करने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी अच्छे थे। हम एक दूसरे के यहां आते थे और लोग खुश थे। हालांकि जबसे आप (मोदी) सत्ता में आए हैं, आपने जो गुजरात में किया वही आप कश्मीर में कर रहे हैं। यह अज्ञानता की निशानी है। हमने भारत पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने की पूरी कोशिश की है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा कि मैंने जो टोपी और वर्दी पहनी है, वह दिखाता है कि मैं इस देश का सैनिक हूं और रहूंगा। सभी सितारों और हस्तियों की जिम्मेदारी है कि वे आगे आएं और अपनी भूमिका निभाएं।' अफरीदी ने कहा कि उनका परिवार शुरू से ही कश्मीर से जुड़ा रहा है। उनके दादा को कश्मीर के गाजी की पदवी प्राप्त थी ।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।