सब्सक्राइब करें
SRH Inning
2/1 (1.1 ov)
Travis Head 0(1)*
Ishan Kishan 2 (5)
Rajasthan Royals elected to bowl

मुश्फिकुर रहीम को रिकॉर्ड्स बुक का सलाम, एमएस धोनी-संगकारा से निकले आगे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
mushfiqur rahim breaks several records during match against sri lanka in asia cup
मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने शनिवार को एशिया कप 2018 के उद्घाटन मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाकर अपनी टीम को 137 रन की विशाल जीत दिलाई। रहीम ने 150 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 144 रन बनाए। यह उनके करियर का वन-डे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। इस दौरान रहीम ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

Trending Videos
mushfiqur rahim breaks several records during match against sri lanka in asia cup
मुश्फिकुर रहीम

बता दें कि दुबई में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और श्रीलंका के सामने 262 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मैथ्यूज सेना केवल 124 रन पर ढेर हो गई। रहीम को शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। रहीम वन-डे में बांग्लादेश के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर बन गए हैं। तमीम इकबाल (154 रन) इस मामले में शीर्ष पर काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mushfiqur rahim breaks several records during match against sri lanka in asia cup
virat kohli

144 रन की पारी के साथ ही मुश्फिकुर रहीम एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। एशिया कप में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 183 रन बनाए थे।  दूसरे नंबर पर रहीम अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान के साथ काबिज हैं। यूनिस ने 2004 में हांगकांग के खिलाफ 144 रन बनाए थे।

mushfiqur rahim breaks several records during match against sri lanka in asia cup
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

रहीम श्रीलंका के खिलाफ वन-डे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर बनाने के साथ-साथ एशिया कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वोच्च स्कोर बनाने में सफल हुए। एशिया कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड इससे पहले पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा के नाम दर्ज था। संगकारा ने जून 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ 121 रन बनाए थे। वहीं धोनी इस मामले में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। धोनी ने 2008 में ही हांगकांग के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
mushfiqur rahim breaks several records during match against sri lanka in asia cup
मुश्फिकुर रहीम

रहीम ने 10वें विकेट के लिए ओपनर तमीम इकबाल के साथ 32 रन जोड़े, जो वन-डे क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी बनी। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेमियन मार्टिन और ग्लेन मैक्ग्राथ के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 रन जोड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed