{"_id":"58fc545b4f1c1bff568b60da","slug":"nitish-rana-of-mumbai-indians-shines-bright-in-ipl-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL-10: इस खिलाड़ी ने फीकी की कोहली, गेल, मैकलम जैसे दिग्गजों की चमक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-10: इस खिलाड़ी ने फीकी की कोहली, गेल, मैकलम जैसे दिग्गजों की चमक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल में हर साल कई धमाकेदार खिलाड़ी सामने आते हैं। इस साल 10वें सीजन में ऐसे कई शानदार खिलाड़ी सामने आ रहे हैं, जिनका नाम शायद ही पहले कभी सुना गया हो। इन्हीं खिलाड़ियों की सूची में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नीतीश राणा का नाम भी शामिल है। बाएं हाथ के बल्लेबाज राणा ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पारी में 7 छक्के लगाए थे।
IPL-10: इस खिलाड़ी ने फीकी की कोहली, गेल, मैकलम जैसे दिग्गजों की चमक
2 of 6
नितीश राणा
- फोटो : IPL
23 साल के नीतीश राणा आईपीएल -10 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी टॉप पर हैं। 6 मैचों में 3 फिफ्टीज 255 रन बना चुके राणा का स्ट्राइक रेट 142 से ज्यादा का है। नीतीश राणा को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपए में खरीदा था। 16 छक्के लगाक नीतीश राणा ने इस सीजन में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके बाद ब्रेंडन मैकलम ने 15 छक्के मारे हैं।
IPL-10: इस खिलाड़ी ने फीकी की कोहली, गेल, मैकलम जैसे दिग्गजों की चमक
3 of 6
नितीश राणा
- फोटो : IPL
नीतीश राणा नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। विराट कोहली की ही तरह नीतीश राणा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए हिट है। अम्बाती रायुडू के चोटिल होने के बाद से मुंबई के लिए नंबर तीन पर नीतीश राणा ने अपना दावा मजबूत कर लिया है, जिसके कारण मुंबई इंडियंस पिछले कुछ मैचों में बड़े से बड़े लक्ष्य को भी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL-10: इस खिलाड़ी ने फीकी की कोहली, गेल, मैकलम जैसे दिग्गजों की चमक
4 of 6
नितीश राणा
- फोटो : IPL
नीतीश राणा को पिछले रणजी सीजन में टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद गौतम गंभीर की सलाह ने उनके खेल को बदल दिया। नीतीश ने कहा, "दिल्ली रणजी टीम से बाहर होने के बाद मैं मेंटली काफी डिस्टर्ब था। खेल को एन्जॉय नहीं कर पा रहा था। तब मैंने काफी देर तक गौतम भइया (गंभीर) से बात की। उन्होंने मुझे समझाया और क्या दिक्कत थी ये भी बताया। वो मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं। हम दोनों 10-12 साल तक एक ही क्लब से क्रिकेट खेल चुके हैं।"
विज्ञापन
IPL-10: इस खिलाड़ी ने फीकी की कोहली, गेल, मैकलम जैसे दिग्गजों की चमक
5 of 6
नितीश राणा
- फोटो : IPL
आईपीएल में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद नीतीश के बताया, "जब मैं आईपीएल के लिए मुंबई आया तो कैम्प में सचिन सर, महेला जयवर्धने और रोहित भाई (रोहित शर्मा) जैसे बड़े नाम थे। सचिन सर और महेला सर ने भी मुझे वही सलाह दी जो गंभीर भाई ने दी थी। मैंने उनकी हर बात पर अमल करने की कोशिश की और उस के हिसाब से खेला। किस्मत से ये मेरे लिए काम कर गया।"
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।