फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया में कोई फूट नहीं, विराट कोहली-रोहित शर्मा के बीच झगड़े की खबरें गलत?

Thu, 25 Jul 2019 08:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Jul 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
No fight and dispute between Rohit Sharma and Virat Kohli, CoA disagrees to address rift in team
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का कामकाज देखने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (CoA) शुक्रवार को यहां एक बैठक करेगी. बैठक में भारतीय क्रिकेटरों के बीच मतभेद की खबरों को खारिज किए जाने की संभावना है.



वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने के बाद से ही ऐसी खबरें आ रही है टीम में मतभेद है. ऐसी अफवाहें चल रही है कि टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी यह कह रहे हैं एक क्रिकेटर द्वारा बीसीसीआई के 'फैमिली क्लॉज' का उल्लंघन किया गया है.

सीओए के एक सदस्य ने आईएएनएस से कहा कि समिति जब शुक्रवार को बैठक करेगी तो वह में मतभेद पर चर्चा नहीं करेगी. उन्होंने कहा, 'सीओए, मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकती है. अगर खिलाड़ियों को कोई समस्या है तो वे हमारे पास आ सकते हैं. जहां तक समिति को पता है खिलाड़ियों में कोई मतभेद नहीं है.'

बोर्ड के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने के बाद सीओए द्वारा खबरों की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा, 'ध्यान देने और ध्यान हटाने के लिए समीक्षाओं की अचानक घोषणा नहीं की जा सकती है, लेकिन वे समीक्षा कहां हैं? क्या इस तरह से स्थिति को सही ठहराना चाहिए?'

वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने के बाद सीओए प्रमुख विनोद राय ने यह घोषणा की थी कि टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर एक समीक्षा बैठक की जाएगी.

No fight and dispute between Rohit Sharma and Virat Kohli, CoA disagrees to address rift in team
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप से भारत होने के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी कई खबरें छन-छनकर बाहर आ रही है। कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम में फूट पड़ चुकी है। टीम दो फाड़ हो चुकी है। कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की अगुवाई में दल दो धड़ों में बंट चुका है, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित प्रशासकों की समिति (CoA) शुक्रवार को दिल्ली में बैठक करने वाली है। बैठक में भारतीय क्रिकेटरों के बीच मतभेद की खबरों को खारिज किए जाने की संभावना है।

No fight and dispute between Rohit Sharma and Virat Kohli, CoA disagrees to address rift in team
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media

ऐसी अफवाहें भी चल रही है कि एक क्रिकेटर द्वारा बीसीसीआई के 'फैमिली क्लॉज' का उल्लंघन किया गया है। सीओए के एक सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि समिति जब शुक्रवार को बैठक करेगी तो वो टीम इंडिया के मतभेद पर चर्चा नहीं करेगी। सीओेए के अधिकारी के मुताबिक मीडिया में आई खबरों पर कोई प्रतिक्रिया देने का मतलब नहीं है। अगर खिलाड़ियों को कोई समस्या है तो वो सीओए के पास आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
No fight and dispute between Rohit Sharma and Virat Kohli, CoA disagrees to address rift in team
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

इसके पहले गल्फ न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि वर्ल्ड कप में दो गुटों में बंटकर खेली। रोहित शर्मा के गुट के खिलाड़ियों को विराट कोहली और रवि शास्त्री के फैसले नागवार गुजरे थे।  कई मौकों पर रोहित ने कोहली के फैसलों पर नाराजगी जाहिर की, इससे दोनों के बीच अनबन बढ़ती चली गई।

विज्ञापन
No fight and dispute between Rohit Sharma and Virat Kohli, CoA disagrees to address rift in team
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

गल्फ न्यूज की खबरों की मानें तो सेमीफाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा के गुट ने विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की भी बात कही, जिन्होंने अबतक कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी माना था कि कुछ खिलाड़ी एक टीम यूनिट के तौर पर काम कर रहे हैं लेकिन वाद-विवाद में ऐसी बातें हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed