{"_id":"6860b3a7f79a840c590e6436","slug":"on-this-day-india-win-t20-world-cup-2024-after-beating-south-africa-at-kensington-oval-in-barbados-memories-2025-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: एक साल पहले आज ही के दिन भारत ने बारबाडोस में लहराया था तिरंगा, खिताबी सूखे को किया था समाप्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: एक साल पहले आज ही के दिन भारत ने बारबाडोस में लहराया था तिरंगा, खिताबी सूखे को किया था समाप्त
Sun, 29 Jun 2025 09:02 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:02 AM IST
सार
यह महज एक खिताबी जीत नहीं थी, ये भारतीय टीम के इसके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक यादगार जीत थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता। 17 साल बाद भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आंखे नम हो गईं थी।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 29 जून 2024 का दिन काफी यादगार है क्योंकि एक साल पहले इसी दिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया था और करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया था। रोहित की टीम ने बारबाडोस में तिरंगा लहराया था।
रोहित-कोहली
- फोटो : ANI
भावुक हो गए थे रोहित-कोहली
यह महज एक खिताबी जीत नहीं थी, ये भारतीय टीम के इसके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक यादगार जीत थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता। 17 साल बाद भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आंखे नम हो गईं थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। इस दौरान दोनों भावुक नजर आए थे।

रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
दूसरी बार जीता था खिताब
भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया था। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप और 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता था। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

भारतीय टीम
- फोटो : ANI
टी20 विश्व कप 2024 में भारत का सफर
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल थी जिसमे पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा भी मौजूद थे। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत ने एकमात्र अभ्यास मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला जिसमे जीत दर्ज की। भारत ने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच अमेरिका में खेले। भारत का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ हुआ जिसमे टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद टीम का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से नौ जून को न्यूयॉर्क में था। भारतीय टीम इस मैच में सुखद स्थिति में नहीं थी, लेकिन अंत में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने भारत पाकिस्तान को छह रन से हराने में सफल रहा। फिर टीम का सामना 12 जून को अमेरिका से हुआ जहां भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज कर सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई किया।

भारत का ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला कनाडा से फ्लोरिडा में था जो बारिश के चलते रद्द हो गया। भारत अगले दौर के लिए वेस्टइंडीज गई जहां उसका पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान से हुआ। भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद टीम ने 22 जून को बांग्लादेश को 50 रनों से हराया। भारत का फिर 24 जून को वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हुआ। भारत का इस टूर्नामेंट में यह सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला था। भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के दम पर यह मुकाबला 24 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंतिम चार में भारत का सामना गत चैंपियन इंग्लैंड से हुआ। इंग्लैंड ने ही 2022 में सेमीफाइनल में हराकर भारत का अभियान समाप्त किया था। भारत ने इसका बदला लेते हुए गत चैंपियन टीम को 68 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अंत में भारत ने फाइनल की बाधा भी पार की और खिताब जीतकर सूखा समाप्त किया।
This Day. Last Year. Infinite Memories ♾️
— BCCI (@BCCI) June 28, 2025
𝗧𝟮𝟬 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 🏆#TeamIndia pic.twitter.com/pogI5bjMjM