{"_id":"57cd3f4e4f1c1b7f2f317067","slug":"pakistan-may-be-ruled-out-of-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!
Mon, 05 Sep 2016 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेट
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की 2019 में आयोजित होने वाले ICC विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-4 के अंतर से मिली हार की वजह से पाकिस्तान अपने सबसे कम रेटिंग अंक (86) पर पहुंच गया है। इसकी वजह से पाकिस्तान के ऊपर विश्व कप-2019 के लिए स्वत: क्वालीफाई करने में नाकाम रहने का खतरा मंडराने लगा है।
...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!
2 of 7
क्रिकेट
- फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान आईसीसी रैंकिंग में आठवें नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज से आठ अंक पीछे है। पाकिस्तान रैकिंग में नौवें स्थान पर है। पाकिस्तान को अब वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज खेलनी है। उसे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए स्वत: क्वालीफाई करने के लिए इन दोनों टीमों से सीरीज किसी भी सूरत में जीतनी होगी, इसके लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!
3 of 7
डेविड वॉर्नर
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ने क्रमश: श्रीलंका और पाकिस्तान पर 4-1 के समान अंतर से जीत दर्ज कर अपनी आईसीसी वनडे रैंकिंग अंकों में सुधार किया है। ऑस्ट्रेलिया अब 124 अंकों के साथ पहले नंबर पर है जबकि रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के 113 अंक हैं। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड पर 11 अंकों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!
4 of 7
क्रिकेट
- फोटो : getty
यदि बांग्लादेश अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में तीनों मैच जीत लेता है, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने में सफल रहता है तो वह अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग (छठवें नंबर) पर पहुंच जाएगा। फिलहाल बांग्लादेश सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : getty
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में जीत से इंग्लैंड के 106 से बढ़कर 107 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड अब भारत और दक्षिण अफ्रीका से तीन अंक पीछे है। इन दोनों के समान (110) अंक हैं। दशमलव गणना के आधार पर भारत तीसरे स्थान पर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।