फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs SA: आपस में ही भिड़ गए ये तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी, इस बात को लेकर छिड़ी जंग

Sun, 14 Feb 2021 01:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Feb 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
pakistan vs south africa: debate on number one wicketkeeper of pakistan aamir, sarfaraz, and hafeez on twitter
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media

पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर्स आपस में एक दूसरे से भिड़ गए। चौंकिएगा मत, दरअसल, इन तीनों खिलाड़ियों के बीच ये भिड़ंत मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर हुई है। आइए तफ्सील से बताते हैं पूरी कहानी...


 

pakistan vs south africa: debate on number one wicketkeeper of pakistan aamir, sarfaraz, and hafeez on twitter
मोहम्मद रिजवान - फोटो : social media

दरअसल, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 शतक ((104* रन, 64 गेंदें, छह चौके और सात छक्के) जड़ दिया। इसके बाद से ही रिजवान की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है और उसे पाकिस्तान का नंबर एक विकेटकीपर बताया जा रहा है। 

pakistan vs south africa: debate on number one wicketkeeper of pakistan aamir, sarfaraz, and hafeez on twitter
मोहम्मद हफीज - फोटो : ट्विटर

हुआ यूं कि, मोहम्मज रिजवान के शतक के बाद पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने ट्वीट कर रिजवान की सराहना की और उन्हें देश का नंबर वन विकेटकीपर बताया। उनके इस ट्वीट के बाद नंबर एक विकेटकीपर को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan vs south africa: debate on number one wicketkeeper of pakistan aamir, sarfaraz, and hafeez on twitter
सरफराज अहमद - फोटो : Social Media

हफीज ने ट्वीट कर लिखा, 'आप एक चमकता सितारा हैं। पता नहीं आपको कब तक साबित करना होगा कि आप हर प्रारूप में पाकिस्तान के नंबर एक विकेटकीपर हैं। हफीज के इस ट्वीट पर सरफराज अहमद ने जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'हफीज भाई, इम्तियाज अहमद, वसीम बारी, तसलीम आरिफ से लेकर सलीम यूसुफ और मोईन खान, राशिद लतीफ से लेकर कामरान अकमल और यहां तक कि मोहम्मद रिजवान, सभी देश के नंबर वन विकेटकीपर रहे हैं और उनका सम्मान किया गया है।'
 

विज्ञापन
pakistan vs south africa: debate on number one wicketkeeper of pakistan aamir, sarfaraz, and hafeez on twitter
मोहम्मद आमिर

इसके बाद सरफराज के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ट्वीट कर लिखा, 'बाबू (सरफराज) आप भी पाकिस्तान के नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। आपकी ही कप्तानी में टीम टी-20 में दो साल नंबर एक रही।आप ही कप्तान थे जब पाकिस्तान ने चैम्पियन्स ट्रॉफी जीती थी तो आप पाकिस्तान की शान हैं। आमिर ने कहा कि लोगों का काम बोलना है और आप मजे करिए।'   
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed