फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों ने लिए पाकिस्तानी एंकर के जमकर मजे, IPL में भारतीय बॉलर की तारीफ कर बुरी फंसी

Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pakistani sports anchor Zainab Abbas gets trolled on social media after admiring Mayank Markande
IPL के 11वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीम अपने एक-एक मैच खेल चुकी है। फैंस अपनी-अपनी फेवरेट टीमों को सपोर्ट करने के लिए जी जान से जुट चुके हैं। अब जैसे-जैसे ये 'क्रिकेट का महाकुंभ' आगे बढ़ते जाएगा खेल का रोमांच और बढ़ता जाएगा। सोशल मीडिया पर इसकी आमद भी हो चुकी है।
Pakistani sports anchor Zainab Abbas gets trolled on social media after admiring Mayank Markande
शनिवार को खेले गए आईपीएल 2018 के पहले मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मैदान में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आमने-सामने थी। मैच भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता हो, लेकिन दिल मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी मयंक मार्केंडय ने जीत लिया। उनकी जमकर तारीफ हुई। प्रशंसाओं का सिलसिला विदेश तक जा पहुंचा। इसी चक्कर में मशहूर पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास जमकर ट्रोल हो गई।
Pakistani sports anchor Zainab Abbas gets trolled on social media after admiring Mayank Markande
पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकरिंग में जाना-पहचाना नाम जैनब अब्बास ने भी ट्वीट कर मयंक की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि, "आजकल लेग स्पिनर क्रिकेट मैदान पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। राशिद खान, शादाब खान, युजवेंद्र चहल के बाद मुंबई इंडियंस के मयंक मार्केंडय..वाकई कमाल है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani sports anchor Zainab Abbas gets trolled on social media after admiring Mayank Markande

इसके बाद तो जैनब की मानो शामत आ गई। पाकिस्तानियों ने ही उनपर जमकर निशाना साधा। तरह-तरह के जवाबों में किसी ने उन्हें देशद्रोही करार किया तो किसी ने आईपीएल का बायकॉट करने की सलाह दे डाली। किसी यूजर ने लिखा कि आईपीएल के लिए ट्वीट करना वाकई शर्मनाक है।

विज्ञापन
Pakistani sports anchor Zainab Abbas gets trolled on social media after admiring Mayank Markande
देखिए मजेदार ट्वीट्स...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed