फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकेले जंग लड़ने वाले केएल राहुल पर फिदा हुई पाकिस्तानी एंकर, बेझिझक कह डाली दिल की बात

Wed, 09 May 2018 12:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
pakistani tv anchor zainab abbas appreciate kl rahul for his fabulous inning
केएल राहुल

आईपीएल सीजन-11 के 40वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से मात दी। हालांकि राजस्थान के यह मुकाबला जीतने के बावजूद पंजाब के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच के हीरो बन गए। इस मैच में राहुल ने आखिरी तक जंग लड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ 95 रन की पारी खेली।

pakistani tv anchor zainab abbas appreciate kl rahul for his fabulous inning
केएल राहुल

राहुल की बेहतरीन पारी के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब यह मैच बचाने में नाकमयाब हो गई, लेकिन ओपनर बल्लेबाज फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गए। राहुल ने इस कीमती पारी में 11 चौके और दो शानदार छक्के भी जड़े।

pakistani tv anchor zainab abbas appreciate kl rahul for his fabulous inning
ZAINAB ABBAS

इसके बाद राहुल की बल्लेबाजी के मुरीद न सिर्फ भारतीय फैंस हो गए, बल्कि पाकिस्तान की मशहूर टीवी एंकर जैनब अब्बास ने भी उनकी तारीफ में ट्वीट किया। जैनब ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'केएल राहुल प्रभावशाली, शानदार टाइमिंग..देखकर मजा आया।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani tv anchor zainab abbas appreciate kl rahul for his fabulous inning
zainab abbas

बता दें कि इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज राशिद खान और मुंबई के स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडे के शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर जैनब अब्बास ने ट्विटर पर उनकी तारीफ की थी। हालांकि हर बार की तरह एक बार फिर फैंस ने उन्हें जबर्दस्त ट्रोल किया।

विज्ञापन
pakistani tv anchor zainab abbas appreciate kl rahul for his fabulous inning
zainab abbas

फैंस ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, 'अच्छा जा रही हो...स्टार स्पोर्ट्स में जॉब मिल जाएगी।' तो वहीं किसी ने लिखा, 'यह सब करके आपको आईपीएल होस्ट करने का मौका नहीं मिलने वाला..कृपया यह सब बंद कर दें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed