फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: सीनियर खिलाड़ियों से टकराने को तैयार दिल्ली डेयरडेविल्स का सचिन, पोंटिंग दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग

Sat, 07 Apr 2018 04:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
prithvi shaw will face senior cricketers while playing for delhi daredevils in ipl
रिकी पोंटिंग

भारत की न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान ओपनर पृथ्वी शॉ को सचिन तेंदुलकर के बाद देश की दूसरी सबसे क्रिकेट सनसनी बताया जा रहा है। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी सहित सभी अहम बड़े टूर्नामेंट में धमाल मचा चुके 18 वर्षीय पृथ्वी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 11 की नीलामी में एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

prithvi shaw will face senior cricketers while playing for delhi daredevils in ipl
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने अमर उजाला से कहा, हमारे चीफ कोच रिकी पोंटिंग का खासतौर पर डेयरडेविल्स टीम के सभी नौजवान क्रिकेटरों को जेहनी तौर पर आईपीएल में क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में किसी भी स्थिति के लिए तैयार कर रहे हैं। पॉन्टिंग सर ने मुलाकात में सबसे पहले यही कहा कि टी-20 क्रिकेट में जमने का बहुत कम वक्त मिलता है और ऐसे में इसमें कामयाब होने के लिए हर खिलाड़ी को जेहनी तौर पर किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए।

prithvi shaw will face senior cricketers while playing for delhi daredevils in ipl
पृथ्वी शॉ

वहीं कप्तान गौतम (गौती भाई) गंभीर ने मुझसे सबसे पहले अंडर-19 विश्व कप में खिताबी जीत के अभियान और अनुभव की बाबत बात की। पृथ्वी शॉ ने कहा, 'हमारी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में खुद कप्तान गंभीर और ऋषभ पंत के साथ आईपीएल में अपना जलवा दिखा खुद को स्थापित कर चुके कई विदेशी ओपनर भी हैं। ऐसे में जब भी मुझे और मनजोत को इस आईपीएल में अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलेगा उसे हम पूरी तरह भुनाने की कोशिश करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
prithvi shaw will face senior cricketers while playing for delhi daredevils in ipl
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी ने कहा, 'यदि हमें दिल्ली डेयरडेविल्स की अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं भी मिलता तो भी हमारे लिए कप्तान गंभीर और रिकी पोंटिंग जैसे महान क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम में रहकर पर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। भारत की अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के हम साथी खिलाड़ी आपस में जब आईपीएल में एक दूसरे के खिलाफ अलग-अलग फ्रैंचाइजी टीमों के लिए खेलेंगे तो सभी एक दूसरे की ताकत और कमजोरियों से वाकिफ होंगे।'

विज्ञापन
prithvi shaw will face senior cricketers while playing for delhi daredevils in ipl
prithvi shaw

'ऐसे में अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली टीम के सभी खिलाड़ी लाभ की स्थिति में होंगे, लेकिन बढ़िया करने की दिलचस्प चुनौती भी रहेगी। भारत न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप मेरे, मनजोत, शुभम गिल और नागरकोटी जैसे किसी एक खिलाड़ी के नहीं बल्कि टीम में हर खिलाड़ी के मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन और चीफ कोच राहुल द्रविड़ सर के बेहतरीन मार्गदर्शन से ही जीत पाया। भारत की अंडर-19 विश्व कप की खिताब जीत में हमारे पेसरों के साथ खासतौर पर स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन का अहम योगदान रहा। इस अंडर-19 विश्व कप में नहीं बल्कि इसके पिछले संस्करणों में हमारे खास कायमाब रहने का सबब हमारे पास दुनिया की बाकी टीमों से बेहतरीन स्पिनरों का रहना रहा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed