{"_id":"58919de44f1c1b7c3de82d0a","slug":"problems-that-india-shall-solve-before-3rd-t-20-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी टी-20 में यह है टीम इंडिया की जीत के सूत्र ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरी टी-20 में यह है टीम इंडिया की जीत के सूत्र
Wed, 01 Feb 2017 02:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच बुधवार शाम को बेंगलुरु में खेला जाएगा। हालांकि, सीरीज का दूसरा मैच जीतना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहा। इस अदद जीत के लिए टीम को कई पापड़ बेलने पड़े।
आखिरी टी-20 में यह है टीम इंडिया की जीत के सूत्र
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : WorldCupT20
वनडे और टेस्ट में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया को टी-20 में जीत दर्ज करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पिछले कुछ समय में टीम इंडिया का प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा, जिसकी उससे उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं क्या टीम इंडिया के लिए टी-20 में जीत के बड़े सूत्र:
आखिरी टी-20 में यह है टीम इंडिया की जीत के सूत्र
3 of 7
रोहित शर्मा
सलामी जोड़ी
टेस्ट और वनडे के अलावा टीम इंडिया के लिए सलामी जोड़ी की समस्या टी-20 में भी खड़ी है। शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे बड़े मंच पर खुद को साबित नहीं कर पा रहे हैं। रोहित शर्मा चोटिल होकर टीम से बाहर हैं। लोकेश राहुल की फॉर्म में नियमितता की कमी है। टी-20 में कोहली से ओपनिंग कराने का आइडिया भी फेल ही नजर आता है। ऐसे में टीम को एक विश्वसनीय सलामी जोड़ी की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी टी-20 में यह है टीम इंडिया की जीत के सूत्र
4 of 7
सुरेश रैना
- फोटो : getty
मध्य ओवरों में रनगति
पहले दोनों टी-20 में विराट कोहली जल्द ही आउट हो गए। ऐसे में टीम इंडिया के सामने बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाने की दिक्कत आ खड़ी हुई। युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और मनीष पांडे बीच को ओवरों में तेजी से रन बनाने के बजाय विकेट बचाते नजर आते हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी जल्द ही अपना विकेट खो देते हैं। इसके चलते टीम दबाव में आ जाती है और न तो बड़े लक्ष्य बना पाती है और न ही बड़े लक्ष्य हासिल कर पाती है।
विज्ञापन
आखिरी टी-20 में यह है टीम इंडिया की जीत के सूत्र
5 of 7
युवराज सिंह
पावर हिटर्स की कमी
जब तक किसी टीम में 2-3 पावर हिटर्स न हों, टीम के लिए बड़ा स्कोर बना पाना और भी मुश्किल हो जाता है। इंग्लैंड के पास जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे पावर हिटर्स हैं। एक समय टीम इंडिया के पाय सहवाग, पठान, युवराज और धोनी जैसे नाम थे, मगर अब इन नामों की चमक फीकी पड़ गई है। ऐसे में टीम को एक बड़े हिटर की सख्त जरूरत है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।