फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला क्रिकेटर और राशिद खान के बीच यह क्या हो रहा? ये बातचीत जीत लेगी आपका दिल

Mon, 26 Nov 2018 12:43 PM IST
Prateek Ranjan स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Prateek Ranjan Updated Mon, 26 Nov 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
rashid khan and sarah taylor chat is winning heart on internet
राशिद खान और साराह टेलर

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राशिद खान मैदान में अपने प्रदर्शन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी दिल जीत रहे हैं। हाल ही में लेग स्पिनर ने लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग ऐप इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सत्र किया। उन्होंने इस दौरान कई फैंस को खुश किया। राशिद ने एक जर्सी पर अपने ऑटोग्राफ के साथ फैंस के नाम लिखे। 

rashid khan and sarah taylor chat is winning heart on internet
rashid khan - फोटो : amar ujala

फिर एक फैन ने अफगानिस्तान के क्रिकेटर से सवाल किया कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है? इस सवाल का जो जवाब आया, वो इंटरनेट पर सुपरहिट हो गया है। बता दें कि राशिद खान इस समय यूएई में टी10 लीग में व्यस्त हैं। वह मराठा अरेबियंस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राशिद ने बस में यात्रा करते समय फैंस के सवालों के जवाब देने का फैसला किया।

rashid khan and sarah taylor chat is winning heart on internet
sarah taylor

बहरहाल, आपको बताएं कि राशिद ने ऐसा क्या जवाब दिया, जो इंटरनेट पर सुपरहिट हो गया। फैन के सवाल पर राशिद खान ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर साराह टेलर को टैग कर दिया। इसका मतलब राशिद की पसंदीदा महिला क्रिकेटर साराह टेलर हैं। पता हो कि इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर साराह टेलर इस समय खेल से दूर हैं। वह आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 में टीम का हिस्सा भी नहीं रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rashid khan and sarah taylor chat is winning heart on internet
sarah taylor

टेलर ने राशिद के जवाब पर तुरंत रिप्लाई किया। उन्होंने राशिद को 'लीजेंड' करार दिया और साथ ही कहा कि वह 'अब खुशी से मर पाएंगी'। इसके साथ ही साराह ने हंसी की इमोजी भी बनाई। खान ने टेलर को भी सबसे बढ़िया जवाब देते हुए रिप्लाई किया, 'मरना नहीं।' 


 

विज्ञापन
rashid khan and sarah taylor chat is winning heart on internet
rashid khan

इससे पता चलता है कि राशिद खान और साराह टेलर की दोस्ती काफी गहरी है और दोनों एक-दूसरे के खेल की इज्जत करते हैं। 20 वर्षीय लेग स्पिनर फिलहाल टी10 लीग में खेलना जारी रखेंगे और इसके बाद वह बिग बैश लीग में हिस्सा लेंगे। वहीं साराह टेलर कड़ी मेहनत करके इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed