एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान आईसीसी वन-डे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है।
शाकिब से आगे निकला यह अफगानी 'शेर', बना दुनिया का सबसे बड़ा ऑलराउंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि राशिद पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी की ऑलराउंडर रैंकिंग में 67 अंक हासिल करते हुए छह स्थान ऊपर की लंबी छलांग लगाई और टॉप पर मौजूद शाकिब-अल-हसन को पीछे छोड़ दिया। रैंकिग में राशिद 353 रेटिंग के साथ सबसे टॉप पर हैं, जबकि शाकिब 341 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
गौरतलब है कि एशिया कप 2018 में 20 वर्षीय स्टार गेंदबाज राशिद खान का गेंदबाजी और बललेबाजी दोनों में उम्दा प्रदर्शन रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 10 विकेट झटके और टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर रहे। वहीं, बल्लेबाजी में राशिद ने 43.50 की औसत से 87 रन बनाए।
वहीं, आईसीसी वन-डे रैंकिंग में अगर गेंदबाजी की यदि बात की जाय तो टीम इंडिया तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 797 रेटिंग के साथ सबसे टॉप पर मौजूद हैं। वहीं, स्टार लेग स्पिनर राशिद खान 788 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
बता दें कि राशिद अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। अफगानिस्तान की टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में सराहनीय रहा। अफगानिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराकर सुपर-4 तक का सफर तय किया और फिर उसे पाकिस्तान से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।