{"_id":"5d70bcf58ebc3e015a221a17","slug":"rashid-khan-creates-history-break-15-year-old-record-and-become-youngest-test-captain-ever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में उतरते ही राशिद खान ने रचा इतिहास, तोड़ा 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में उतरते ही राशिद खान ने रचा इतिहास, तोड़ा 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राशिद खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुवार से अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एकलौता टेस्ट मैच शुरू हो गया है। दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला मैच खेल रहीं हैं। बांग्लादेश के चत्तोग्राम में शुरू हुए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
2 of 6
राशिद/शाकिब
- फोटो : social media
अफगानिस्तान की टीम अपने नए कप्तान राशिद खान की अगुवाई में खेल रही है तो वहीं बांग्लादेश की तरफ से शाकिब टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे युवा स्पिनर राशिद खान ने मैदान पर उतरते ही टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है।
3 of 6
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते ही राशिद खान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। राशिद खान 20 वर्ष 350 दिन की उम्र में टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरे हैं। राशिद खान को वर्ल्ड कप 2019 के बाद गुलबदीन नाइब की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अफगानिस्तान क्रिकेट
- फोटो : social media
राशिद से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का कीर्तिमान जिम्बाब्वे के ततेंदा ताइबू के पास था। ताइबू ने 20 वर्ष 358 दिन की उम्र में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। तायबू पहली बार वर्ष 2004 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरे थे। लेकिन अब राशिद खान उन्हें पीछे छोड़कर ये खास विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राशिद खान
बता दें कि बांग्लादेशऔर अफगानिस्तान की दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला मैच खेल रही हैं। कप्तानी को लेकर राशिद ने कहा, 'मैं काफी रोमांचित हूं। यह नई भूमिका है और मैं सकारात्मक रहकर खेल का पूरा मजा लेने की कोशिश करूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।