{"_id":"60b78a2d33f6d92d3c0a5ef2","slug":"ravi-shastri-says-wtc-final-should-be-a-best-of-three-affair-in-the-long-run","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WTC: इंग्लैंड रवानगी से पहले कोच शास्त्री का बड़ा बयान, फाइनल को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC: इंग्लैंड रवानगी से पहले कोच शास्त्री का बड़ा बयान, फाइनल को लेकर कही ये बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रवि शास्त्री
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फॉर्मेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंग्लैंड रवाना होने से पहले कोच शास्त्री ने कहा कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल 'बेस्ट ऑफ थ्री' होना चाहिए। इससे चैंपियनशिप को भी फायदा होगा। शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि अगर वे इस टेस्ट चैम्पियनशिप को अपनाना चाहते हैं तो भविष्य में 'बेस्ट ऑफ थ्री' फाइनल आदर्श होगा। ढाई साल के क्रिकेट के समापन के लिए तीन मैचों की श्रृंखला।'
2 of 5
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'लेकिन उन्हें भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) खत्म करने और फिर से शुरुआत करने की जरूरत है। इसलिए एकमात्र टेस्ट के लिए खिलाड़ियों ने इसमें खेलने का हक हासिल किया है और यह कोई ऐसी टीम नहीं है जो रातों रात की शानदार बन गई हो।'
3 of 5
ravi shastri
शास्त्री ने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल एक बड़ा मुकाबला है। भारतीय कोच ने कहा, 'देखिए, यह पहली बार है जब आप टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल देखोगे। जब आप इस मैच के महत्व को देखोगे तो मुझे लगता है कि यह बड़ा नहीं बल्कि काफी बड़ा है क्योंकि यह खेल का मुश्किल प्रारूप है।ट
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ravi shastri
उन्होंने कहा, 'यह ऐसा प्रारूप है जो आपकी परीक्षा लेता है। यह तीन दिनों या तीन महीनों में नहीं हुआ, बल्कि यह दो से ज्यादा वर्षों में हुआ है जिसमें टीमें दुनिया भर में एक दूसरे के खिलाफ खेलीं और उन्होंने फाइनल खेलने का हक हासिल किया इसलिए यह काफी अहम मुकाबला है।'
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : social media
बता दें कि भारतीय टीम 18 जून से साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में खेलने के लिए गुरुवार को तड़के ब्रिटेन रवाना होगी। इसके बाद टीम चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच खेलेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।