{"_id":"58514daa4f1c1bf05c64a574","slug":"record-of-highest-score-on-test-debut-unbroken-for-113-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड
Wed, 14 Dec 2016 09:30 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कीटन जेनिंग्स
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट में अपने पदार्पण मैच में इंग्लैंड के युवा ओपनर कीटन जेनिंग्स ने शतक लगाया और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया। लेकिन वह भी 113 साल पुराने क्रिकेट रिकॉर्ड्स के करीब भी नहीं पहुंच सके।
113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड
2 of 5
टिप फॉस्टर
- फोटो : espncricinfo
अब तक टेस्ट क्रिकेट में 101 बल्लेबाज 103 बार डेब्यू में शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। लॉरेंस रो और यासिर हमीद ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। टेस्ट मैच खेलने वाले 10 देशों के खिलाड़ियों के नाम इस सूची में शामिल हैं। डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ियों ने लगाए हैं। लेकिन 113 साल से डेब्यू टेस्ट में बना एक रिकॉर्ड जस का तस बना हुआ है।
113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड
3 of 5
टिप फॉस्टर
- फोटो : espncricinfo
14 दिसंबर 1903 को इंग्लैंड के बल्लेबाज टिप फॉस्टर ने 287 रनों की पारी खेली थी। वह डेब्यू टेस्ट में तिहरा शतक बनाने से मजह 13 रनों से चूक गए थे। उस दौर का यह सबसे बड़ी टेस्ट पारी थी। सबसे लंबी टेस्ट पारी का रिकॉर्ड 1930 तक रहा जब इंग्लैंड के एंडी सैंड्हम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 325 रनों की पारी खेली थी। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि अपने डेब्यू टेस्ट में रिकॉर्ड बनाने वाले इस खिलाड़ी ने करियर में केवल 8 टेस्ट खेले। पहले टेस्ट में बनाया शतक उनके टेस्ट करियर का एकलौता शतक साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड
4 of 5
टिप फॉस्टर
- फोटो : espncricinfo
टिप फॉस्टर के अलावा चार अन्य बल्लेबाजों लॉरेंस रो(214), ब्रेंडन कुरुप्पू(201*), मैथ्यू सिंकलेयर(214), जैक रूडोल्फ(222*), ने टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक लगाया लेकिन कोई भी खिलाड़ी टिप फॉस्टर के 287 के स्कोर के करीब नहीं पहुंच पाया। डेब्यू में दूसरा दोहरा शतक लगने में 69 साल लंबा वक्त लग गया। लॉरेंस रो ने 1972 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 214 रनों की पारी खेली थी। यह डेब्यू टेस्ट में लगा दूसरा दोहरा शतक था।
विज्ञापन
113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड
5 of 5
टिप फॉस्टर
- फोटो : espncricinfo
टिप फॉस्टर ने करियर में 8 टेस्ट खेले जिनकी 14 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 46.30 की औसत से 602 रन बनाए। जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। उन्होंने 139 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिनकी 234 पारियों में 41.82 की औसत से 9076 रन बनाए। जिसमें 22 शतक और 41 अर्धशतक शामिल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।