फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड

Wed, 07 Sep 2016 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाल Updated Wed, 07 Sep 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Records Made In Australia Sri Lanka T20
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में रनों की जमकर बारिश हुई, खासकर कंगारू टीम की पारी के दौरान। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 264 रनों की बड़ी चुनौती रखी। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 178 रन बनाए। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 65 गेंदों में 145 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी से मैच में कई रिकॉर्ड बने और टूटे भी। आइए, डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर:

टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड

Records Made In Australia Sri Lanka T20
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
टी-20 में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए। यह किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच का सर्वाधिक टीम टोटल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने 2007 में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे। मगर अब यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया का नाम आ हो गया है। टी-20 में सर्वाधिक स्कोर का यह संयुक्त रिकॉर्ड है। इससे पहले 2013 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने 20 ओवर में 263 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था जिसे कंगारुओं ने बराबरी कर ली है।

टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड

Records Made In Australia Sri Lanka T20
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड
2016 की शुरुआत से पहले श्रीलंका के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज ने 6 से अधिक छक्के नहीं मारे थे। मगर 2016 में यह रिकॉर्ड दो बार टूट गया है। जनवरी ने न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने 14 बॉल में श्रीलंका के खिलाफ 7 छक्के मारे थे। मगर अपने करियर में पहली दफा ओपनिंग कर रहे मैक्सवेल ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। मैक्सवेल ने अपनी पारी में 9 छक्के जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड

Records Made In Australia Sri Lanka T20
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
टी-20 की दूसरी सबसे बड़ी पारी
ग्लेन मैक्सवेल ने 145 रन बनाकर टी-20 क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली। सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड उनके हमवतन ऐरॉन फिंच के नाम है, जिन्होंने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन बनाए थे। टॉप 3 में तीसरा नाम भी ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन के नाम हैं, जिन्होंने इसी साल के शुरुआत भारत के खिलाफ 124 रन बनाए थे।

 
विज्ञापन

टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड

Records Made In Australia Sri Lanka T20
दिनेश चांदीमल - फोटो : getty
टी-20 में श्रीलंका की सबसे बड़ी हार
264 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदीमल की टीम को पहले ही ओवर से 13 से ज्यादा रन प्रति ओवर चाहिए थे। इस मैच में श्रीलंका ने 178 रन बनाए, जो दूसरी पारी में उसका दूसरा सर्वाधिक स्कोर है, फिर भी वो 85 रन से हार गया। यह श्रीलंका की टी-20 में सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले श्रीलंका वर्ल्ड टी-20 में 81 रनों से हारा था और यह रिकॉर्ड भी कंगारू टीम के ही नाम था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed