{"_id":"57cfbbe94f1c1ba83031963e","slug":"t20-international-centuries-year-vise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
लोकेश राहुल
- फोटो : Getty
Link Copied
टी-20 खेल क्रिकेट का नया और बेहद लोकप्रिय प्रारूप है और बड़ी तेजी से क्रिकेटरों में अपनी जगह बनाता जा रहा है। 20-20 ओवरों के इस फटाफट खेल में अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा लगभग टेस्ट खेलने वाले हर देश में वैश्विक स्तर की एक टी-20 लीग भी खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों की बात करें तो 6 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल का लगाया गया शतक इस खेल का सबसे नया शतक है।
Trending Videos
टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक
2 of 9
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने लंबे समय बाद इस प्रारूप में अपना जलवा दिखाया और पहला अंतरराष्ट्रीय शतक ठोक दिया। मैक्सवेल का यह शतक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23वां शतक है। 2007 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक लगा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले 10 सालों में 23 शतक यानि हर साल औसतन 2.3 शतक निकले हैं। जानते हैं किस साल सबसे ज्यादा शतक निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक
3 of 9
- फोटो : getty
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2007 में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला शतक ठोका था। इस शतक में उन्होंने 10 छक्कों के अलावा 7 चौके भी जड़े। लेकिन इस शतक के बाद दूसरे शतक के लिए करीब ढाई साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। फरवरी, 2010 में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 रनों की नाबाद पारी खेलकर शतक लगाया था।
टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक
4 of 9
बेंडन मैकुलम
ब्रैंडन मैकुलम ने 28 फरवरी 2010 को टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इसके बाद इस साल दो और शतक लगा। टीम इंडिया के सुरेश रैना फिर श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने शतक लगाकर सेंचुरी की संख्या को 4 तक पहुंचा दिया। 2011 में एक ही शतक लगा जिसे तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 104) ने लगाया था।
विज्ञापन
टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक
5 of 9
मार्टिन गुप्टिल
हालांकि 2012 का साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए शतकों के लिहाज से बेहद शानदार साल साबित हुआ। इस साल 4 शतक लगे। रिचर्ड लेवी, रिची बैरिंगटन, ब्रैंडन मैकुलम और मार्टिन गुप्टिल के बल्ले से शतक निकले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।