फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: 31वें जन्मदिन पर ये हैं कोहली के 31 'विराट' रिकॉर्ड

Tue, 05 Nov 2019 04:29 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Nov 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Remembring Virat Kohli 31 memorable records on his 31st birthday
विराट कोहली - फोटो : social media

क्रिकेट की दुनिया में अपनी बादशाहत का डंका बजा चुके भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पांच नवंबर को 31 साल के हो गए हैं। कोहली ने अपने शानदार बल्लेबाजी के दम पर कई रिकॉर्डस ध्वस्त किए हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अभी से ही महान बल्लेबाजों की श्रेणी में शुमार हो चुका है।



सचिन से लेकर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विव रिचर्ड्स तक सभी कोहली की बल्लेबाजी के दिवाने हैं। इस साल विराट भले ही आईसीसी विश्व कप जीतने में कामयाब नहीं रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कई उपलब्धियां अपने नाम की। इनमें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने से लेकर विदेश में सबसे सफल भारतीय कप्तान बनना शामिल है।

भारत को घर में लगातार 11 वीं टेस्ट सीरीज जीत दिलाने के बाद, कोहली वर्तमान में बल्लेबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो पर काबिज हैं। किंग कोहली के 31 साल के होते ही आइए एक नजर डालते हैं उनके सबसे यादगार 31 रिकॉर्डस।

Remembring Virat Kohli 31 memorable records on his 31st birthday
विराट कोहली - फोटो : social media

1. विराट कोहली के नेतृत्व वाली U-19 टीम ने 2008 में विश्व कप जीता था।

2. कोहली के नाम वनडे में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उनके नाम 16 शतक दर्ज है।

3. विराट कोहली एक दशक में 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 31 वर्षीय चीकू ने यह उपलब्धि भारत के पिछले दौरे के दौरान वेस्टइंडीज में हासिल की, जो इस साल की शुरुआत में हुई थी। मेजबानों के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान, भारतीय कप्तान ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 99 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाए।

Remembring Virat Kohli 31 memorable records on his 31st birthday
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

4. भारतीय कप्तान सबसे तेज 10,000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी हैं। कोहली ने 2018 में इस मील के पत्थर पर विजय प्राप्त की जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 157 रन बनाए।

5. विराट कोहली एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन बनाने के लिए सबसे तेज खिलाड़ी हैं। इस मुकाम को पूरा करने के लिए कोहली ने 11 पारियां लीं।

6. कोहली एक वर्ष में सभी आईसीसी वार्षिक व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Remembring Virat Kohli 31 memorable records on his 31st birthday
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

7. भारतीय कप्तान दो विरोधियों के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी है। कोहली ने फरवरी 2012 से जुलाई 2012 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 133 *, 108 और 106 रन बनाए। वहीं 2018 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 140, 157 * और 107 रन बनाए।

8. कोहली ने एक कप्तान के रूप में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाए हैं। 2017 में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1460 रन बनाए थे।

9. विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में बाहर होने के बावजूद, विराट कोहली इस इवेंट में लगातार पांच अर्द्धशतक बनाने वाले पहले कप्तान बने।

विज्ञापन
Remembring Virat Kohli 31 memorable records on his 31st birthday
विराट कोहली - फोटो : social media

10. विराट कोहली पहले टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने लगातार तीन कैलेंडर वर्षों में 1000 रन बनाए हैं।

11. विराट कोहली के पास टेस्ट कप्तान द्वारा बनाए गए दोहरे शतकों की संख्या सबसे अधिक है।

12. 2016 में 973 रन के साथ, विराट कोहली के पास आईपीएल के एकल संस्करण में किसी व्यक्ति द्वारा बनाए गए अधिकतम रनों का रिकॉर्ड है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed