{"_id":"5bfad425bdec224168291890","slug":"rishabh-pant-becomes-first-indian-keeper-to-be-dismissed-for-a-golden-duck-in-t20i","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर
Sun, 25 Nov 2018 10:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rishabh pant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे व आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। आइए जानते हैं पंत ने कौन सा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कियाः
2 of 5
rishabh pant
दरअसल, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में विकेटकीपर ऋषभ पंत टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। बता दें कि ऋषभ से पहले टी-20 इंटरनेशनल में कोई भी विकेटकीपर पहली ही गेंद पर अब तक आउट नहीं हुआ था।
3 of 5
pant
तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी व तीसरे मैच में ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। क्रीज पर आते ही एंड्रयू टाय ने उन्हें अपना शिकार बनाया। टाय ने उन्हें कैरी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
गौरतलब है कि पहले मैच में ऋषभ पंत ने 20 रन बनाए थे। दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। तीसरे मैच में वो बिना खाता खोले यानी शून्य पर आउट हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
rishabh pant
- फोटो : File photo
याद हो कि ऋषभ पंत पहले मैच में भी अहम वक्त पर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे। जिसकी वजह से भारत को करीबी मैच में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि ऋषभ पंत का अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक सिर्फ 10 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 19.62 की औसत से 157 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।