{"_id":"5bfaafc9bdec224166059799","slug":"sourav-ganguly-says-i-too-was-dropped-at-my-peak-like-mithali-raj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की हार पर गांगुली का दर्द फूटा, बोले- मिताली राज का हाल मेरे जैसा ही हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की हार पर गांगुली का दर्द फूटा, बोले- मिताली राज का हाल मेरे जैसा ही हुआ
Sun, 25 Nov 2018 07:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Sourav Ganguly- Mithali Raj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली महिला क्रिकेट टीम की सबसे सीनियर खिलाड़ी मिताली राज को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टी20 के सेमीफाइनल में बाहर किए जाने से हैरान नहीं है और उन्होंने कहा कि जब वह अपने करियर के चरम पर थे तब उन्हें भी इसी तरह से बाहर किया गया था।
2 of 6
मिताली राज
वन-डे टीम की कप्तान मिताली ने पाकिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाए, लेकिन उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम लीग मैच से विश्राम दिया गया और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उन्हें अंतिम एकादश में नहीं रखा गया जिसमें भारत को आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। गांगुली ने कहा, 'भारत की कप्तानी करने के बाद मुझे भी डगआउट में बैठना पड़ा था। जब मैंने देखा कि मिताली राज को भी बाहर किया गया है तो मैंने कहा, 'इस ग्रुप में आपका स्वागत है।'
3 of 6
Sourav Ganguly
इस 46 वर्षीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को याद करते हुए कहा, 'कप्तान आपको बाहर बैठने के लिये कहते हैं तो वैसा करो। मैंने फैसलाबाद में ऐसा किया था। मैं 15 महीने तक वनडे नहीं खेला जबकि मैं संभवत वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा था। जिंदगी में ऐसा होता है। कभी कभी दुनिया में आपको बाहर का रास्ता भी दिखाया जाता है। हालांकि कहा कि मिताली के लिए रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'आपको हमेशा यह याद रखना चाहिए कि आप सर्वश्रेष्ठ हो क्योंकि आपने कुछ अच्छा किया है और मौका फिर से आएगा। इसलिए मिताली राज को बाहर बैठने के लिये कहने पर मुझे निराशा नहीं हुई। मैं मैदान पर प्रतिक्रियाओं को देखकर निराश नहीं हूं, लेकिन मुझे निराशा है कि भारत सेमीफाइनल में हार गया क्योंकि मुझे लगता है कि वह आगे बढ़ सकता था। ऐसा होता है कि क्योंकि कहा भी जाता है कि जिंदगी में कोई गारंटी नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : File photo
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में गांगुली ने कहा कि वह अब भी बड़े छक्के लगाने में सक्षम हैं और उन्हें टीम में बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'वह एक और चैंपियन है। विश्व टी20 में जीत के बाद पिछले 12-13 वर्षों से उनका शानदार करियर रहा। जिंदगी में आप जो भी काम कर रहे हो, जहां भी हो, आप की जो भी उम्र है या आपके पास जितना भी अनुभव है आपको शीर्ष स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखना होगा अन्यथा कोई आपका स्थान ले लेगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।