फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमदार पारी से खुश विराट का जीत के बाद बड़ा बयान, बोले- इस मायने में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर

Sun, 25 Nov 2018 07:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says, skill wise we were better than Australia after win the 3rd t20i
virat kohli

कप्तान विराट कोहली (61*) की धमाकेदारी पारी और क्रुणाल पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को तीसरे व अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। आइए जानते हैं जीत के बाद विराट ने क्या कहाः


 

virat kohli says, skill wise we were better than Australia after win the 3rd t20i
virat kohli

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में टीम इंडिया ने दो गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

virat kohli says, skill wise we were better than Australia after win the 3rd t20i
विराट कोहली

जीत के बाद विराट ने कहा, 'चीजें काफी आसान हो जाती है जब आपको शुरुआत अच्छी मिल जाए। रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों ने हमारे लिए काम आसान कर दिया। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैक्सी और जंपा ने अच्छी गेंदबाजी की। स्कीलवाइज यदि बात करें तो हम ऑस्ट्रेलिया से बेहतर थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says, skill wise we were better than Australia after win the 3rd t20i
virat kohli

कोहली ने आगे कहा, ' मुझे लगता है कि आज गेंद के साथ हम ज्यादा प्रोफेशनल थे। मुझे लगा था कि यह 180 का विकेट होगा। यदि ऐसा होता तो 15 रन बनाना कठिन होता। डीके ने आखिरी में वाकई बढ़िया किया। बराबर की सीरीज इस बात को अच्छे से दर्शाता है कि दोनों टीमें कैसी खेलीं।'

विज्ञापन
virat kohli says, skill wise we were better than Australia after win the 3rd t20i
virat kohli

बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच 6 दिसंबर को एडिलेट में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। गौरतलब है कि टीम इंडिया अभी तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। हालांकि, टीम इंडिया के पास इस बार टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका है, क्योंकि जानकारों का ऐसा मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में  ऑस्ट्रेलियाई टीम कमजोर होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed