{"_id":"68b18905ff927fcf9606d2c4","slug":"rohit-sharma-declares-he-loves-hitting-sixes-off-every-bowler-crowd-bursts-into-wild-cheers-2025-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma Video: किसकी गेंद पर छक्के लगाना पसंद? हिटमैन रोहित शर्मा का जवाब सुन आ जाएगी हंसी, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma Video: किसकी गेंद पर छक्के लगाना पसंद? हिटमैन रोहित शर्मा का जवाब सुन आ जाएगी हंसी, देखें वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Aug 2025 04:33 PM IST
सार
एक कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया- आपको किस गेंदबाज की गेंद पर छक्के लगाना सबसे ज्यादा पसंद है? रोहित ने इस पर फटाफट और करारा जवाब देते हुए कहा, 'सब लोग हैं यार।'
भारतीय कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक सवाल पर जो जवाब दिया, उसे सुनकर दर्शक खुद की हंसी नहीं रोक सके और तालियों से स्वागत किया। इस सवाल ने क्रिकेट जगत में उनका आत्मविश्वास और खेल के प्रति उग्र लालसा फिर से उजागर कर दी है।
Trending Videos
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
'सभी हैं यार'
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया- उन्हें किस गेंदबाज की गेंद पर छक्के लगाना सबसे ज्यादा पसंद है? रोहित ने इस पर फटाफट और करारा जवाब देते हुए कहा, 'सब लोग हैं यार। किसी भी गेंदबाज के सामने जब मैं बल्लेबाजी करता हूं तो यही सोचता हूं कि मुझे उसे मारना है। ऐसा कोई नहीं है कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी है, जिसे मुझे मारना है।' यानि उन्हें किसी एक नाम पर नहीं बल्कि हर गेंदबाज पर छक्के मारना पसंद है। इस जवाब के बाद माहौल जोरदार तालियों और हंसने-हंसाने में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
'उसे दबाव में डालना है'
रोहित ने आगे कहा कि जब भी वे किसी गेंदबाज का सामना करते हैं, उनका लक्ष्य यही होता है कि उस गेंदबाज को दबाव में लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कोई विशिष्ट टार्गेट नहीं होता, बल्कि वे हर पारी को गेम बनाने की नियत से खेलते हैं। यह बयान उनके आक्रामक रवैये को दर्शाता है। रोहित ने कहा, 'मेरा तो ऐसा ही है, मैं किसी एक के बारे में तो बोल नहीं सकता। लेकिन मेरी सोच हमेशा यही रहती है कि जो भी मेरे सामने आएगा, मुझे उसके खिलाफ अच्छा करना है और उसे दबाव में डालना है। दबाव बनाने के मेरे अपने तरीके हैं और मैं कोशिश करता हूं कि उन्हें उसी तरह से दबाव में डालूं।'
Question: One bowler you would always love to hit for six?
Rohit Sharma: "Honestly, everyone! I’d love to hit all of them. There’s no particular one. My mindset is always the same—I just want to hit, doesn’t matter who’s in front of me."🔥
बैटिंग के महारथी
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अब तक 637 छक्के दर्ज हैं, जो कि किसी और ने ओवरटेक नहीं किया है। यह दूसरे स्थान पर मौजूद क्रिस गेल से 84 अधिक हैं। गेल के नाम 553 छक्के हैं। वनडे में उनका स्ट्राइक रेट लगभग 93 और टी20 में 140 के आस-पास है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।