सब्सक्राइब करें
SRH Inning
169/3 (12.2 ov)
Target: 244
Heinrich Klaasen 31(13)*
Nitish Kumar Reddy 8 (6)
Sunrisers Hyderabad need 75 runs in 46 remaining balls

रोहित ने पांच साल में पुल शॉट से बनाए हैं 1567 रन, सभी प्रारूपों में इस शॉट से बनाए हैं सर्वाधिक रन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Mar 2020 07:55 AM IST
सार

  • 274.91 का स्ट्राइक रेट रहा है इस दौरान उनका जो 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है
  • 8968 रन पुल शॉट से बनाए हैं इस ओपनर ने  
  • 116 रिकॉर्ड छक्के पुल शॉट से जड़े हैं। मोर्गन 47 दूसरे नंबर पर हैं

विज्ञापन
Rohit sharma has scored most runs through pull shot says stats rightly trolled ICC
Rohit sharma six

रोहित शर्मा ने पिछले दिनों आईसीसी के पुल शॉट खेलने वाले चार बल्लेबाजों में खुद को शामिल नहीं करने पर तंज कसा था। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यह सही साबित हो जाता है कि क्रिकेट का यह खास शॉट खेलने में इस ओपनर का कोई सानी नहीं है। अगर 2015 के बाद के आंकड़े देखें तो रोहित ने अपने सबसे अधिक रन पुल शॉट से बनाए हैं। यही नहीं इस बीच पुल शॉट से बनाए गए रनों के मामले में भी रोहित सभी बल्लेबाजों से सबसे आगे रहे।

Trending Videos
Rohit sharma has scored most runs through pull shot says stats rightly trolled ICC
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने इस बारे में लिखा है, ‘रोहित ने 2015 से लेकर पुल शॉट से 1567 रन बनाए। उन्होंने सभी प्रारूपों में इस शॉट से सर्वाधिक रन बनाए। जब उन्होंने पुल शॉट खेला तब उनका स्ट्राइक रेट 274.91 रहा जो कि यह शॉट खेलकर 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ रहा।’

रोहित ने 2015 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पुल से 1567, फ्लिक से 1229 और कवर ड्राइव से 1105 रन बनाए। रोहित ने इस बीच कुल 8968 रन पुल शॉट से बनाए और इस तरह से उन्होंने 17.47 प्रतिशत रन पुल शॉट से जुटाए। इस बीच रोहित ने पुल शॉट से 116 छक्के  जमाए, जबकि इंग्लैंड के इयोन मोर्गन (47 छक्के) दूसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit sharma has scored most runs through pull shot says stats rightly trolled ICC
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
2015 के बाद पुल शॉट से सर्वाधिक रन बनाने वाले
 
खिलाड़ी   टीम रन
रोहित शर्मा भारत  1567
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया  1209
शिखर धवन भारत  879
बेन स्टोक्स इंग्लैंड  848
कुसाल मेंडिस श्रीलंका  752
Rohit sharma has scored most runs through pull shot says stats rightly trolled ICC
रोहित शर्मा - फोटो : social media

यह चार थे आईसीसी के ट्वीट में
आईसीसी ने वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और भारतीय कप्तान विराट कोहली की फोटो ट्वीट करके पूछा था कि इनमें पुल करने में सर्वश्रेष्ठ कौन है?
 



 

विज्ञापन
Rohit sharma has scored most runs through pull shot says stats rightly trolled ICC
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media

इस पर रोहित ने ट्वीट किया था, ‘इसमें किसी की कमी खल रही है? मुझे लगता है कि घर से काम करना इतना आसान नहीं है।’ वहीं पिछले पांच साल में पुल शॉट से सर्वाधिक रन बनाने वाले किसी भी बल्लेबाज का नाम ट्वीट में नहीं था।

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed